Press Release : Hon'ble BJP National President Shri J.P. Nadda interacted with “Head of Missions” 13 countries in fourth phase of the "Know BJP" campaign at BJP HQ, 6A DDU Marg, New Delhi


द्वारा श्री जगत प्रकाश नड्डा -
11-06-2022
Press Release

 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा द्वाराभाजपा को जानें (Know BJP)अभियान के चौथे चरण में पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में 13 देशों के राजनयिकों के साथ संवाद कार्यक्रम के मुख्य बिंदु

 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी नेभाजपा को जानें (Know BJP)” अभियान के चौथे चरण में आज पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में 13 देशों के राजनयिकों (Head of Missions) के साथ संवाद किया। "भाजपा को जानें" अभियान दुनिया के विभिन्न देशों को पार्टी के दृष्टिकोण, मिशन और कार्य संस्कृति से परिचित कराने की भाजपा की पहल है।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हमारा मानना है कि विभिन्न देशों की राजनीतिक व्यवस्था और राजनीतिक दलों के बीच बेहतर संवाद होना चाहिए ताकि हम एक-दूसरे के दृष्टिकोण को समझ सकें। भाजपा एक स्वस्थ लोकतंत्र और साझा सांस्कृतिक संबंधों में दृढ़ विश्वास रखती है। संवाद सत्र के दौरान, माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने स्पीड, स्किल और स्केल पर विशेष जोर दिया जिसके बल पर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी अंत्योदय, गरीब कल्याण एवं इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट की विभिन्न विकास योजनाओं को लागू करते हैं। उन्होंने यह भी विस्तार से बताया कि कैसे भाजपा की पार्टी संरचना में महिलाओं की अधिकतम भागीदारी है और भाजपा किस तरह देश के गाँव, गरीब, किसान, दलित, पीड़ित, शोषित, वंचित, पिछड़े एवं युवाओं के कल्याण के लिए समर्पित भाव से काम करती है।

 

भाजपा को जानेंअभियान के चौथे चरण में आज पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में ऑस्ट्रिया, क्रोएशिया, चेक रिपब्लिक, एस्टोनिया, फिनलैंड, लिथुआनिया, सर्बिया, स्पेन, यूनाइटेड किंगडम, जमैका, मॉरिशस, नेपाल और थाईलैंड के Head of Missions उपस्थित थे। इस संवाद कार्यक्रम में माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के साथ पार्टी के विदेश विभाग के प्रभारी डॉ विजय चौथाईवाले और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री राज्यवर्धन राठौड़ और श्री गुरु प्रकाश भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन पार्टी के विदेश विभाग के प्रभारी डॉ विजय चौथाईवाले ने किया। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री राज्यवर्धन राठौड़ ने किया। अतिथियों को भाजपा के इतिहास और विकास की यात्रा को दिखाती एक वृत्ति-चित्र भी दिखाई गई जिसकी सभी राजनयिकों ने सराहना की। अपने उद्बोधन के पश्चात् श्री नड्डा ने एक-एक करके सभी राजनयिकों के प्रश्नों का विस्तार से उत्तर दिया।

 

भाजपा को जानें (Know BJP)" कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी के 42वें स्थापना दिवस पर 06 अप्रैल 2022 को हुई थी। इसका दूसरा चरण 16 मई 2022 को और तीसरा चरण 04 जून 2022 को आयोजित किया गया था। आज के संवाद कार्यक्रम को मिला कर माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी अब तक यूरोपियन यूनियन सहित दुनिया के 47 देशों के राजनयिकों/Head of Missions के साथ संवाद कर चुके हैं।

 

आज की बैठक में अधिकांश राजनयिकों ने माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी से देशों के बीच जन-संपर्क, सांस्कृतिक मेलजोल और अपने-अपने देशों की राजनीतिक पार्टियों के बीच संपर्क तथा विचार विनिमय को लेकर अपने सुझाव रखे। सबने भाजपा के संघर्ष और माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व की भूरि-भूरि सराहना की।

 

डॉ विजय चौथाईवाले

(प्रभारी, विदेश विभाग, भारतीय जनता पार्टी)

 

To Write Comment Please लॉगिन