Press Release : Jalandhar MP Shri Sushil Kumar Rinku and Jalandhar West MLA Shri Sheetal Angural joined the Bharatiya Janata Party


27-03-2024
Press Release

 

जालंधर से सांसद श्री सुशील कुमार रिंकू और जालंधर पश्चिमी से विधायक श्री शीतल अंगुराल भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए

 

आम आदमी पार्टी के जालंधर (पंजाब) से सांसद श्री सुशील कुमार रिंकू और जालंधर पश्चिमी (पंजाब) से विधायक श्री शीतल अंगुराल ने आज केंद्रीय कार्यालय में केन्द्रीय मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी,  भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव श्री विनोद तावड़े, पंजाब भाजपा प्रदेश के अध्यक्ष श्री सुनील जाखड़ और भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया सह-प्रमुख डॉ. संजय मयूख की गरिमामय उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

 

केन्द्रीय मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी ने सांसद श्री सुशील कुमार रिंकू और विधायक श्री शीतल अंगुराल के भाजपा परिवार में शामिल होने पर हर्ष व्यक्त किया। श्री पुरी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में पंजाब में भाजपा की सरकार बनेगी और प्रधानमंत्री जी के 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करते हुए डबल इंजन की सरकार प्रदेश को मजबूती प्रदान करेगी।

 

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव श्री विनोद तावड़े ने आप सांसद श्री सुशील कुमार रिंकू और विधायक श्री शीतल अंगुराल का भाजपा परिवार में स्वागत किया। श्री तावड़े ने कहा कि सांसद सुशील कुमार रिंकू और विधायक शीतल अंगुराल ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व और जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर पंजाब की जनता के हित और विकास के लिए भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया है।

 

पंजाब भाजपा प्रदेशा के अध्यक्ष श्री सुनील जाखड़ ने सांसद श्री सुशील कुमार रिंकू और विधायक श्री शीतल अंगुराल का पार्टी में स्वागत किया। श्री जाखड़ ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आलोचना करते हुए आप नेताओं द्वारा किए गए भ्रष्टाचार पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भाजपा के  नेतृत्व में पंजाब विकसित भारत के एक महत्वपूर्ण प्रदेश बनकर उभरेगा और देश में सफलता के नए आयाम स्थापित करेगा।

 

भाजपा में शामिल हुए सांसद सुशील कुमार रिंकू और विधायक शीतल अंगुराल ने यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी, माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी एवं केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी सहित भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया और वे आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कार्यकाल में पूरे देश में हुए विकास कार्यों की प्रशंसा की। पूर्व सांसद श्री रिंकू ने आदरणीय प्रधामनंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व और माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी के मार्गदर्शन में विकसित भारत की यात्रा में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।

**********************

To Write Comment Please लॉगिन