Press Release : Six ex Congress MLAs and three ex independent MLAs have joined the Bharatiya Janata Party


23-03-2024
Press Release

 

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के 6 पूर्व विधायक और 3 निर्दलीय पूर्व विधायक भारतीय जनता पार्टी में हुए शामिल

 

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के 6 पूर्व विधायक और 3 निर्दलीय विधायकों ने आज केंद्रीय कार्यालय में राष्ट्रीय महासचिव श्री अरुण सिंह, केंद्रीय मंत्री श्री अनुराग ठाकुर, हिमाचल प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर, हिमाचल प्रदेश भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, और भाजपा राष्ट्रीय मीडिया सहप्रभारी श्री संजय मयूख की गरिमामयी उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

 

हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री राजीव बिंदल ने कांग्रेस के छह पूर्व विधायकों और तीन निर्दलीय विधायकों का भाजपा परिवार में स्वागत किया। जिनमें कांग्रेस के पूर्व विधायकों में हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला विधासभा से श्री सुधीर शर्मा, सुजानपुर विधासभा से श्री राजिंदर राणा, लौहल स्पीति विधासभा से श्री रवि ठाकुर, बड़सर विधासभा से श्री इन्द्रदत्त लखनपाल, गगरेट विधासभा से श्री चैतन्य शर्मा और कुटलैहड़ विधासभा से श्री देवेन्द्र कुमार भुट्टो के अलावे नालागढ़ से निर्दलीय पूर्व विधायक श्री कृष्ण लाल ठाकुर, देहरा से नर्दलीय पूर्व विधायक श्री होशियार सिंह और हमीरपुर शहरी से  निर्दलीय पूर्व विधायक श्री आशीश शर्मा हैं

 

केंद्रीय मंत्री श्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस और निर्दलीय विधायकों का भाजपा में स्वागत करते हुए कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की नीतियों से प्रभावित होकर आज मोदी का परिवार’ और भी बड़ा हो गया है। विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में गरीब कल्याण के लिए अनेकों योजनाएं चलाई गई हैं जिनके परिणाम स्वरूप 25 करोड़ लोग गरीबी की रेखा से बाहर आ गए हैं। श्री ठाकुर ने विश्वास जताते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी और निर्दलीय विधायकों के भाजपा में आने से पार्टी को बल मिलेगा और हिमाचल प्रदेश में भाजपा पहले से ज्यादा सशक्त होगी। श्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश में राजस्थान और छत्तीसगढ़ की ही तरह सिर्फ झूठे वादे किए हैं।

 

भाजपा राष्ट्रीय महासचिव श्री अरुण सिंह ने भाजपा में शामिल हुए सभी नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस की नकारात्मक नीतियों से परेशान होकर सभी पूर्व विधायक भाजपा में शामिल हुए हैं। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के दूरगामी नीतियों और विकासकारी योजनों के कारण आज भारत विश्व की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं। भाजपा में शामिल हुए सभी पूर्व विधायक आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व और माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी के मार्गदर्शन में विकसित भारत की यात्रा में अपना योगदान देंगे और आगामी चुनाव में भाजपा को 370 एवं एनडीए को 400 से अधिक सीटों पर विजयी बनाने के लिए प्रतिबद्धित रहेंगे।

 

भाजपा में शामिल होने वाले कांग्रेस के पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक श्री सुधीर शर्मा जी ने कहा कि हमलोग हिमाचल प्रदेश के विकास और जनहित के लिए कांग्रेस पार्टी से चुनकर आए थे। कांग्रेस की सरकार में प्रदेश के विकास के लिए काम करने का अवसर नहीं है और  बार-बार जन प्रतिनिधि के सम्मान को ठेंस पहुंचाया जाता है। कांग्रेस पार्टी के भीतर यह सिर्फ हिमाचल प्रदेश में ही नहीं हो रहा है, बल्कि पूरा देश में हो रहा है। श्री सुधीर शर्मा सहित भाजपा में शामिल होने वाले कांग्रेस के सभी विधायकों और निर्दलीय विधायकों ने आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी, माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा और केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह सहित भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास जताया कि वे आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के पद चिन्हों पर चलकर विकासकार्यों को गति देने में योगदान देंगे और एक कार्यकर्ता के रूप में सच्ची निष्ठा और कर्मठता के साथ कार्य करते रहेंगे।

 

*************************

To Write Comment Please लॉगिन