Press Release : Tejasvi Surya led a protest march in Raipur, Chhattisgarh against rising unemployment, incdences of corruption, rape and crime in the state


द्वारा श्री तेजस्वी सूर्य -
24-08-2022
Press Release

ारतीय जनता युवा मोर्चा

(केंद्रीय कार्यालय)

6ए, डीडीयू मार्ग, नई दिल्ली - 110002

 

 

दिल्ली, 24 अगस्त, 2022 : भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने राज्य में बढ़ती बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, बलात्कार और आत्महत्या के मामलों को लेकर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश भागेल के खिलाफ बुधवार को एक विरोध मार्च का निकाला।

कांग्रेस के नेतृत्व वाली  छत्तीसगढ़ राज्य सरकार के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा ने एक मार्च निकाला जिसका नेतृत्व भजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया । इस आंदोलन में एक लाख से अधिक युवाओं ने भाग लिया। भाजयुमो कांग्रेस पार्टी द्वारा युवाओं के लाभ और कल्याण के लिए किए गए वादों का विरोध कर रहा था जो 45 महीने बाद भी पूरे नहीं हुए हैं।

भाजयुमो राज्य में बढ़ती बेरोजगारी दर पर आवाज उठा रहा है। भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सुर्या ने यह भी बताया कि राज्य सरकार नागरिकों को 2,500 रुपये प्रति माह बेरोजगारी भत्ता देने में विफल रही है।

भाजयुमो ने इस आंदोलन के ज़रिए नशीली दवाओं के खतरे, राज्य भर में बलात्कार और युवाओं के आत्महत्या के बढ़ते मामलों और सरकारी रोजगार क्षेत्र में भ्रष्टाचार जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को भी उठाया।

भाजयुमो रोजगार और खेल के क्षेत्र में युवा कल्याण के लिए केंद्र सरकार की योजनाओं को लागू करने में राज्य सरकार की विफलता पर भी आवाज उठा रहा था।

 तेजस्वी सूर्या ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश भागेल अपनी जिम्मेदारी नही निभा पाएं। वह मुख्यमंत्री के पद की अखंडता को कायम नहीं रख रहे हैं, बल्कि सोनिया गांधी के कलेक्शन मास्टर के रूप में काम कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार राज्य के हर विभाग में माफिया राज को बढ़ावा दे रही है।

भाजयुमो के घेराव ने पूरी राज्य सरकार और उसके भ्रष्ट तंत्र को हिला कर रख दिया।

श्री सूर्य के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के युवाओं की आवाज ने पूरी राज्य सरकार को झकझोर कर रख दिया। सूर्या ने कहा कि अब समय आ गया है कि राज्य सरकार राज्य के युवाओं के कल्याण और विकास की दिशा में कुछ ठोस कदम उठाए।

 

 

(अमनदीप सिंह)

राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी, भाजयुमो

To Write Comment Please लॉगिन