Press statement by Hon'ble BJP National President Shri J.P. Nadda


द्वारा श्री जगत प्रकाश नड्डा -
17-12-2022
Press Release

 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा की ओर से कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा देश की जांबाज सेना के अपमान पर जारी प्रेस वक्तव्य

 

राहुल गांधी का देश की सेना के मनोबल को तोड़ने वाला बयान सर्वथा निंदनीय और देश की एकता एवं अखंडता पर प्रश्न चिह्न लगाने वाला है। यह देश के वीर जवानों का अपमान है। इसकी जितनी भी भर्त्सना एवं निंदा की जाए, वह कम है। मैं इसकी कड़ी शब्दों में निंदा करता हूं। भारत की सेना अद्भुत शौर्य और पराक्रम का प्रतीक है। जब भी देश पर संकट आया है, देश की सेना ने अपना सर्वस्व अर्पित कर देश की रक्षा की है। हमें अपनी सेना पर गर्व है।

 

देश की जनता जानती है कि कांग्रेस पार्टी ने चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के साथ एमओयू साइन किया था। देश की जनता यह भी जानती है कि चीनी दूतावास ने राजीव गांधी फाउडेशन को किस तरह से आर्थिक फंडिंग और मदद की है। शायद यही कारण है कि राहुल गांधी बार-बार चीन की भाषा बोलते हैं।

 

जब भारत की फौज डोकलाम में मुस्तैदी के साथ खड़ी थी, उस समय राहुल गांधी रात के अंधेरे में चुपचाप चीनी दूतावास में चीनी अधिकारियों के साथ गुपचुप बातचीत कर रहे थे। यह बताता है कि उनकी राष्ट्रभक्ति कितने प्रश्नचिह्नों से घिरी है। उन्होंने सर्जिकल स्टाइक और एयर स्ट्राइक पर भी सवाल उठाए थे। यह बताता है कि राहुल गांधी भारत की भाषा नहीं बोलते हैं। राहुल गांधी वो भाषा बोलते हैं जो चीन और पाकिस्तान बोलता है।

 

मैं पुन: राहुल गांधी के इस शर्मनाक बयान की कड़ी भर्त्सना करता हूं। राहुल गांधी का यह बयान देश की सेना के प्रति सच उनकी मानसिकता और उनके मानसिक दिवालियेपन को दर्शाता है।

 

(महेंद्र कुमार )

कार्यालय सचिव

To Write Comment Please लॉगिन