Press Statement : Hon’ble BJP National President Shri J.P. Nadda regarding Congress Government’s dirty tricks during Hon'ble Prime Minister Shri Narendra Modi ji's Punjab visit


द्वारा श्री जगत प्रकाश नड्डा -
05-01-2022
Press Release

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की पंजाब यात्रा के दौरान कांग्रेस की राज्य सरकार द्वारा उनकी सुरक्षा के समझौते की ओछी हरकत के संबंध में जारी प्रेस वक्तव्य

 

पंजाब की कांग्रेस सरकार ने आगामी विधान सभा चुनाव में जनता के हाथों करारी हार के डर से पंजाब में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कार्यक्रमों को विफल करने के लिए हर संभव कोशिश की।

 

पंजाब की कांग्रेस सरकार ने ऐसा करने में इस बात की भी परवाह नहीं की कि देश के आदरणीय प्रधानमंत्री जी को देश के महान सपूत सरदार भगत सिंह और अन्य शहीदों को श्रद्धांजलि देनी है और राज्य में प्रमुख विकास कार्यों की आधारशिला रखनी है। अपनी निकृष्ट सोच और ओछी हरकतों से पंजाब की कांग्रेस सरकार ने दिखा दिया है कि वह विकास विरोधी है और हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों के लिए भी उनके दिल में कोई सम्मान नहीं है।

 

यह घटना माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की सुरक्षा में एक बहुत बड़ी चूक थी। यह बेहद चिंताजनक है। प्रदर्शनकारियों को आदरणीय प्रधानमंत्री जी के रास्ते में जाने दिया गया और उनकी सुरक्षा से समझौता किया गया जबकि पंजाब के मुख्य सचिव और डीजीपी ने एसपीजी को आश्वासन दिया था कि रास्ता पूरी तरह से साफ है। मामले को और बदतर बनाते हुए कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने फोन पर बात करने या इस मामले का समाधान करने से इनकार कर दिया।

 

पंजाब में राज्य की कांग्रेस सरकार द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली रणनीति, लोकतांत्रिक सिद्धांतों में विश्वास रखने वाले किसी भी व्यक्ति को कष्ट पहुंचाएगी और उन्हें व्यथित करेगी। आदरणीय प्रधानमंत्री जी की रैली में भाग लेने से लोगों को रोकने के लिए राज्य पुलिस को निर्देशित किया गया था। पुलिस की सख्ती और प्रदर्शनकारियों की मिलीभगत के कारण बड़ी संख्या में बसें भी फंसी हुई थीं।

 

यह दुःखद है कि पंजाब के लिए हजारों करोड़ की विकास परियोजनाओं को शुरू करने के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का दौरा बाधित हो गया। लेकिन, हम ऐसी घटिया मानसिकता को पंजाब की तरक्की में बाधक नहीं बनने देंगे और पंजाब के विकास के लिए प्रयास जारी रखेंगे।

 

Tweets:

 

       https://twitter.com/JPNadda/status/1478673986191953921

       https://twitter.com/JPNadda/status/1478674589420965888

       https://twitter.com/JPNadda/status/1478674705884221441

       https://twitter.com/JPNadda/status/1478674816953507840

       https://twitter.com/JPNadda/status/1478675063909978112

       https://twitter.com/JPNadda/status/1478675244508348417

 

************

To Write Comment Please लॉगिन