Press statement by Hon'ble Union Minister Shri Gajendra Singh Shekhawat


द्वारा श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत -
17-08-2022
Press Release

 

केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत का दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर प्रहार

**************

अरविंद केजरीवाल झूठ की राजनीति की दुकान हैं। वे बस झूठे वादे कर जनता को सपने दिखाते हैं और फिर वे अपने वादे से पलट जाते हैं और उसे कभी पूरा नहीं करते हैं। फिर इस वादे से जनता का ध्यान भटकाने के लिए अरविंद केजरीवाल एक नया झूठा वादा करते हैं, जनता को सपने दिखाते हैं और फिर वे उस वादे से हट कर एक नया वादा करते हैं। यही अरविंद केजरीवाल की ‘style of politics’ है।

 

अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली को स्वर्ग बनाने की बात की थी। दिल्ली को एजुकेशन हब बनाने की बात की थी। दिल्ली में सैकड़ों स्कूल खोलने का वादा किया था। दिल्ली के स्कूलों को अपग्रेड करने की बात की थी। दिल्ली में नए अस्पताल खोलने का वादा किया था। असपतालों को उन्नत करने का भी वादा उन्होंने किया था। यमुना नदी को ‘टेम्स' जैसा बनाने का सपना भी उन्होंने दिल्लीवासियों को दिखाया था। 8 साल हो गए, उनका कौन सा वादा पूरा हुआ?

 

केजरीवाल ने आज अपने कार्यक्रम में कहा कि दिल्ली के हर मोहल्ले में स्कूल चाहिए लेकिन केजरीवाल जी, आपने तो दिल्ली के हर मोहल्ले में शराब की दुकान खोलने का पाप किया और उसमें जम कर भ्रष्टाचार किया। फिर, आपको अपनी नीति से भागते हुए ‘यू टर्न' लेते हुए दिल्ली की दो करोड़ जनता ने आपको देखा है। जनता जानती है कि आप वोट के लिए हर हथकंडे अपनाते हैं और फिर जनता को गुमराह करते हैं। इसलिए जनता अब आपके झांसे में नहीं आने वाली है।

**********

To Write Comment Please लॉगिन