Press statement issued by BJP National Spokesperson Shri Gopal Krishna Agarwal


06-01-2021
Press Release

 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री  गोपाल कृष्ण अग्रवाल द्वारा जारी प्रेस वक्तव्य

 

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री गोपाल कृष्ण अग्रवाल की मेजबानी में वन नेशन वन इलेक्शन पर आज एक वेबिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन  अटल बिहारी फॉउन्डेशन  के तत्वाधान में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं वक्ता के तौर पर भाजपा राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्य सभा सांसद श्री भूपेन्द्र यादव जी ने शिरकत की। वहीं भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता जी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

 

कार्यक्रम के विषय प्रवर्तन में सभा का स्वागत करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री गोपाल कृष्ण अग्रवाल जी ने कहा कि देश में वन नेशन वन इलेक्शन समय की आवश्यकता है। इस पर पूरे देश में व्यापक  चर्चा  की जरूरत है और सहमति बनाने की आवश्यकता है।  देश में हर साल लगातर चुनाव होते रहते हैं जिसके कारण देश में आचार संहिता लगी रहती है और विकास कार्य ठप हो जाते हैं।

 

कार्यक्रम में वेबिनार के माध्यम से लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता श्री भूपेन्द्र यादव जी ने कहा कि यह सिर्फ चर्चा का विषय नहीं बल्कि राष्ट्र की जरूरत है। देश में हर कुछ महीनों में कहीं ना कहीं बड़े चुनाव हो रहे होते हैं। इससे विकास के कार्यों पर विपरीत प्रभाव पड़ता है, साथ ही बड़े पैमाने पर खर्च होता है। एक साथ चुनाव होने से देश और राज्यों के विकास योजनाओं को रफ्तार मिलेगी। उन्होंने कहा कि पांच साल में चुनाव होने से लोकतंत्र की जड़ें उतनी ही मजबूत रहेंगी जितनी अभी हैं।

 

उन्होंने कहा कि हम जानते है कि भारत का भौगोलिक स्वरूप एक जैसा नहीं है। उदाहरण के तौर उत्तर प्रदेश में जब लोकसभा का चुनाव होता है तो 6 महीने के लिए आचार संहिता होती है, फिर विधानसभा में 6 महीने के लिए आचार संहिता होती है। ऐसे ही पंचायत और नगर निगम के चुनावों में लगातार आचार संहिता रहती है। इससे गवर्नेंस पीछे छूट जाती है और चुनाव पहला ध्येय बन जाता है। देश में चुनावों होने की एक निश्चित तिथि होने चाहिए। इससे देश का बहुत सारा फंड भी बचेगा।

 

उन्होंने कहा किवन नेशन वन इलेक्शनछोटे दलों के लिए भी लाभकारी होगा। जैसे, उडीसा का चुनाव हमने देखा है। जहां लोकसभा में बीजेपी को ज्यादा वोट मिले लेकिन विधानसभा चुनावों में बीजू जनता दल को ज्यादा मतदान मिला इससे साबित होता है कि मतदाता क्षेत्रिय और राष्ट्रीय आकांक्षाओं को अलग अलग समझते हैं। जब हम कोरपोरेशन का चुनाव लड़ते हैं तो वोट प्रतिशत ज्यादा होता है। फिर विधानसभा का उससे कम होता है और लोकसभा का उससे भी कम मतदान प्रतिशत होता है। लेकिन जब एक देश एक चुनाव होंगे तो उससे पूरा मतदान प्रतिशत बढ़ जाएंगे।

 

श्री भूपेन्द्र यादव जी ने कहा किवन नेशन वन इलेक्शनसे देश के धन की बचत होगी क्योंकि मशीनरी का  एक बार ही चुनावों के लिए प्रयोग होगा और इससे देश में विकास कार्यों को भी गति मिलेगी।वन नेशन वन इलेक्शनसे राजनीति में अपराधीकरण भी रुकेगा। गांधी जी कहा करते थे कि बड़े उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए साधन पवित्र होने चाहिए।

 

दिल्ली प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता ने कहा कि सबसे पहले हमें देश में इस विषय पर गहन विचार की आवश्यकता है। देश में 1967 तक एक साथ ही इलेक्शन होते थे। लेकिन उसके बाद जब स्वार्थवश सरकारें गिराई गई तो फिर मिड टर्म इलेक्शन होने लगे। वन नेशन वन इलेक्शन से देश मजबूत होगा, विकास भी होगा। माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने जो इस विषय पर चर्चा की शुरूआत की है, वो सराहनीय है। हम इस विचार को आम जनमानस के बीच लेकर जाएंगे।

 

कार्यक्रम में मुख्य रुप से प्रोफेशनल बॉडीज के पदाधिकारी पेनलिस्ट के रुप में सम्मिलित हुए। भारतीय वित्त सलाहाकार समिति के रोहित वासवानी, कंपनी सेक्रेटरी इंस्टीट्यूट के रंजीत पाण्डे, जलाधिकार फाउंडेशन के कैलाश गोदुका, विद्या भारती के प्रवीन कान्त जी, स्वदेशी जागरन मंच के अनिल शर्मा जी एवं अन्य कई संस्थानों के लोगों ने अपनी भागीदारी की। कार्यक्रम का प्रसारण फेसबुक, ट्विटर एवं युटयूब लाईव के माध्यम से भी किया गया।

 

जलाधिकार फाउनडेशन के महासचिव कैलाश गोदुका ने कहा कि देश में लगातार होने वाले इलेक्शन से सरकारी कामकाज ठप्प हो जाता है जिसकी वजह से विकास प्रभावित होता है। 

 

बीवीएसएस के अध्यक्ष रोहित वासवानी ने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन से राज्यों की स्वायत्तता पर कोई फर्क नहीं पड़े, हमें इस बात का भी ध्यान रखने की जरूरत है।

 

वेबिनार में शामिल प्रवीणकांत ने कहा कि करदाताओं के महत्वपूर्ण पैसे से जो पॉलिटिकल पार्टी फ्री बाइट बांटती है, उस पर भी रोक लगनी चाहिए।

 

कम्पनी सेक्रेटरी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष रंजीत पांडेय ने कहा कि कम्पनी सेक्रेटरी के चुनाव में दो लेवल पर इलेक्शन आयोजित होते हैं, राष्ट्रीय स्तर और प्रादेशिक स्तर पर. अगर इन दोनों मुद्दों को समन्वित करने का प्रयास हो जाए, तो वह ठीक है।

 

राष्ट्र गान के साथ कार्यक्रम का समापन करते हुए अटल बिहारी फाउनडेशन के अध्यक्ष सुशिल राजा जी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया और आश्वासन दिया कि इस तरह के वेबिनार आगे भी आयोजित किए जाएगें।

 

महेंद्र पांडेय

(कार्यालय सचिव)

 

 

To Write Comment Please लॉगिन