Salient points of joint press conference : BJP National Spokesperson Dr. Sambit Patra & Shri Manoj Tiwari (MP)


द्वारा श्री संबित पात्रा -
04-11-2022
Press Release

 

 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा एवं सांसद श्री मनोज तिवारी की संयुक्त प्रेसवार्ता के मुख्य बिन्दु

 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा एवं सांसद श्री मनोज तिवारी ने आज केन्द्रीय कार्यालय में संयुक्त प्रेसवार्ता करके दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एवं उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर 2 लाख फर्जी निर्माण श्रमिकों के नाम हजारों करोड़ रुपए के घोटाले करने के आरोप लगाए।

 

राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण सिर्फ हवा एवं पानी में ही नहीं है, बल्कि आम आदमी पार्टी एवं उसके संयोजक अरविंद केजरीवाल के इंटेशन एवं इंटीग्रिटी में प्रदूषण व्यापत है। उनकी नियत में खोट है, इसलिए जब से आम आदमी पार्टी की सरकार आई है, तब से दिल्ली की हवा और यमुना  के पानी से लेकर हर विभाग में भ्रष्टाचार आदि के प्रदूषण से दिल्लीवासी पीड़ित हैं।

 

चंद दिन पहले दिल्ली के आबकारी विभाग में एक्साइज पॉलूशन उजागर हुआ था जिससे दिल्ली के सरकारी खजाने को बड़ा नुकासन हुआ था। इस मामले में जांच अभी चल ही रही है कि इस बीच तिहाड़ जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर और केजरीवाल सरकार के मंत्री सत्येन्द्र जैन का मामला सामने आ गया। ठग सुकेश चंद्रशेखर ने एलजी को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि महाठग आम आदमी पार्टी ने उससे 50 करोड़ रुपए ठग लिए। अभी यह दोनों केस चल ही रहे हैं कि हिंदुस्तान में निर्माण श्रमिकों के कल्याण के मामले में सबसे बड़े भ्रष्टाचार का खुलासा हुआ है।

 

भारतीय जनता पार्टी ने आज दिल्ली के केजरीवाल सरकार के श्रम मंत्रालय से जुड़े निर्माण श्रमिकों के कल्याण फंड में सबसे बड़े भ्रष्टाचार का खुलासा किया है।

 

·        दिल्ली सरकार के श्रम मंत्रालय के अंतर्गत दिल्ली निर्माण एवं अन्य श्रमिक कल्याण बोर्ड आती है, जो निर्माण श्रमिकों का रजिस्ट्रेशन करती है और उनके स्वास्थ्य, शिक्षा, आवास जैसी अन्य मूलभूत सुविधाओं का ध्यान रखती है।

·        वर्ष 2006 से अब तक दिल्ली में 13,13,309  श्रमिकों का पंजीकरण हुआ है।

·        आम आदमी पार्टी की सरकार में वर्ष 2018 से 2021 के बीच लगभग 9.09 लाख श्रमिकों का रजिस्ट्रेशन हुआ। इस प्रकार इन तीन वर्षो में करीब 90 प्रतिशत श्रमिकों का रजिस्ट्रेशन हुआ।

·        कुछ वर्षो पहले तीन संगठनों में- “निर्माण मजदूर अभियान समिति”, “दिल्ली निर्माण मजदूर संगठन” और “दिल्ली सेवा संगठन” ने शिकायत दर्ज की थी कि केजरीवाल सरकार में बड़े पैमाने पर श्रमिकों का फर्जी रजिस्ट्रेशन हुआ है। फर्जी रजिस्टर्ड श्रमिकों के नाम पर करोड़ों रुपए का घोटाला किया जा रहा है।

 

·        मीडिया के अनुसार प्रथम दृष्टया जांच में यह बातें सामने आयी हैं कि आम आदमी पार्टी ने जिन 9.09 लाख श्रमिकों का रजिस्ट्रेशन किया, उसमें से लगभग 2 लाख फर्जी रजिस्ट्रेशन हुआ है। इस मामले पर अभी जांच चल रही है।

·        फर्जी या डुप्लीकेट रजिस्ट्रेशन इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि एक ही मोबाइल नम्बर पर कई श्रमिकों का रजिस्ट्रेशन किया गया। यह ठीक वैसे ही है, जैसे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद के चारा घोटाल में एक ही स्कूटर पर टनों माल भेजे गए थे।

 

·        अरविंद केजरीवाल एवं दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इस तरह के 65 हजार श्रमिकों का डुप्लीकेट रजिस्ट्रेशन किया है।

 

·        15,700 ऐसे श्रमिकों का आवासीय पता एक ही है। यह तभी संभव है जब वे श्रमिक पति-पत्नी या भाई-बहन या फिर भाई-भाई हों। किन्तु एक ही आवासीय पता पर रहने वाले श्रमिकों के बीचे आपस में कोई रिश्ता न हो, यह कैसे हो सकता है?  

 

·        4,370 श्रमिकों के स्थायी पता भी एक ही है। यदि मुंगेर से एक ही परिवार के घर से 9 श्रमिक आए हैं, तो सभी का स्थायी पता भी एक हो सकता है। मगर एक ही स्थायी पता पर रहने वाले नौ श्रमिकों के बीच आपस में कोई रिश्ता नहीं हो, यह कैसे हो सकता है?  

 

·        उप मुख्यमंत्री एवं श्रम मंत्री मनीष सिसोदिया के श्रम मंत्रालय के अंतर्गत श्रमिक कल्याण बोर्ड के माध्यम से फर्जी लोगों को रजिस्टर्ड करके दो लाख श्रमिकों के नाम से 3 हजार करोड़ रुपए का घोटाला किया गया है। पिछले वर्ष फर्जी श्रमिकों को 350 करोड़ रुपए वित्तीय सहायता के रूप में दी गयी थी।

 

दूसरी ओर, असली निर्माण श्रमिक दर दर की ठोकर खाने पर मजबूर है। जब श्रम कल्याण बोर्ड में निर्माण श्रमिक के रूप में कोई श्रमिक स्वयं को रजिस्टर्ड कराने जाता है, तो उसे रजिस्टर्ड नहीं किया जाता है।

 

·        सच्चाई यह है कि श्रमिकों के नाम पर पैसों को “साइफन” करके आम आदमी पार्टी अपने कार्यकर्त्ताओं को पेमेंट दे रही है।

·        अरविंद केजरीवाल जी एक नयी राजनीतिक संरचना तैयार करके अपने कार्यकर्त्ताओं को पेमेंट कर रही है।

·        आम आदमी पार्टी अपने लोगों को चौराहों पर खड़ा करके पोस्टर दिखवाते हैं, इसका पैसा कहां से आता है?

·        आम आदमी पार्टी को चुनाव के लिए पैसा कहां से आ रहे हैं?

·        सच्चाई यह है कि आम आदमी पार्टी श्रमिकों के पैसों का घोटाला करके अपने चुनाव अभियान पर खर्च कर रही है।

 

राष्ट्रीय प्रवक्ता ने दिल्ली-पंजाब में बढ़ते प्रदूषण पर कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने पंजाब सरकार को पराली प्रंबंधन के लिए 1,350 करोड़ रुपए दिए हैं है, जिससे पंजाब ने 1.20 लाख मशीनें खरीदी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने इस वर्ष पंजाब को 280 करोड़ रुपए दिए।

·        यह जानकार आश्चर्य होता है  कि इसमें से लगभग 12 हजार मशीनें गायब हो गई हैं।

·        पंजाब सरकार ने विगत वर्ष केन्द्र सरकार से मिली 1,350 करोड़ रूप्ए में से 212 करोड़ रुपये खर्च ही नहीं किये।

·        पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार कह रही है कि पिछले वर्ष की बची हुई राशि और इस वर्ष मिली हुई राशि अर्थात 492 करोड़ रुपए जो ज्यों का त्यों पड़ा है, उसे वह अगले वर्ष खर्च करेगी।

 

केन्द्रीय श्रम मंत्री भूपेन्द्र यादव ने पिछले दिनों कहा है कि दिल्ली गैस चैम्बर बन गया है।

·        विगत वर्ष की तुलना में पंजाब में पराली जलाने में 34 प्रतिशत का इजाफा हुआ है, जहां आम आदमी पार्टी की सरकार है।

·        वहीं हरियाणा में, जहां भाजपा की सरकार है, पराली जलाने में 30.6 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गयी है। इसके लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर को धन्यवाद देते हैं।

 

आज सैटेलइट से देश में 4,072 जगहों पर पराली जलाने की तस्वीरें आयी है, जिसमें अकेले पंजाब में 3,634 जगहों पर पराली की आग लगी हुई है। दो दिन पूर्व यह आंकड़ा 1,842 था जिसमे आज 86 प्रतिश की वृद्धि देखी गई। वहीं हरियाणा में सिर्फ 166 जगहों पर पराली जलाने की तस्वीरें आयी है। पंजाब के सीएम भगवंत सिह मान के विधानसभा क्षेत्र संगरूर में पिछले साल 15 सितंबर से 2  नवम्बर 2021 में 1,367 घटनाएं पराली जलाने की सामने आयी थी। इस साल उनके विधानसभा में पराली जलाने की घटनाओं में 139  प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

 

दिल्ली के वायु प्रदूषण पर अरविंद केजरीवाल ने पिछले वर्ष कहा था कि जब पंजाब में हमारी सरकार बनेगी, तब अगले वर्ष से सबकुछ ठीक हो जाएगा। जबकि अरविंद केजरीवाल ने आज प्रेसवार्ता करके कहा कि प्रदूषण एक संवेदनशील मुद्दा है, यह हमारे बच्चों के जीवन का विषय है और इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। सच्चाई है कि अरविंद केजरीवाल जी दिल्ली के बच्चों के स्वास्थ्य एवं जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।

 

दूसरी ओर भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने अपनी बात रखते हुए कहा कि आज सुबह यमुना विहार के सी ब्लॉक के सामने हाथों में पेंटिंग्स के ब्रश एवं अन्य सामान लिए लगभग 100 मजदूर बैठे देखा। मैंने उन श्रमिक भाइयों से कहा कि दिल्ली में बहुत प्रदूषण है घर में आराम क्यों नहीं करते हैं?  तब श्रमिक भाइयों ने कहा कि काम नहीं करेंगे तो क्या खाएंग? हमलोग मर जाएंगे, हमारे पास कोई चारा नहीं है। ऐसे ही लोगों के लिए श्रमिक कल्याण बोर्ड बनाया जाता है ताकि उसके माध्यम से ऐसे संकट के समय में पैसा देकर उन्हें बचाए रखा जाता है।  

 

अरविंद केजरीवाल अपने कृत्यों से जता दिया है कि वो दिल्ली के पार्ट टाइम चीफ मिनिस्टर हैं, फूल टाइम चीफ मिनिस्टर नहीं।

·        केजरीवाल जी यह भी साबित कर चुके हैं कि वे डिपार्टमेंटलेस और विजनलेस चीफ मिनिस्टर है। उनके पास न तो कोई विभाग है और न कोई सोच।

·        जो पार्ट टाइम चीफ मिनिस्टर श्रमिकों के हक का पैसा छीन सकता है, वह दिल्ली का कितना बड़ा दुश्मन है, यह  बताने की जरूरत नहीं है।

 

ज्ञात हो कि साढ़े तीन साल पहले भी केजरीवाल सरकार में श्रमिक कल्याण फंड से ही 143 करोड़ रुपए का घोटाला हुआ था। इस कल्याण फंड से पैसा निकालकर आम आदमी पार्टी की झोली में भर दिया गया था। इसके बाद केजरीवाल सरकार ने फर्जी श्रमिकों का रजिस्ट्रेशन कर घोटाले का एक नया “मोडस ऑपरेंडी” अपनाया।

 

दिल्ली में जब दमघोंटू वायू प्रदूषण है, तब भी केजरीवाल जी दो घंटे की प्रेसवार्ता करके चुनावी दौरे पर जाने की जल्दी में दिखे। केजरीवाल भले ही पूरा देश भ्रमण करें, किन्तु उन्हें दिल्ली में एक ऐसा स्थायी मुख्यमंत्री दे देना चाहिए जो श्रमिकों का हक़ न मारे और जो उनके बच्चों का दर्द समझे।

To Write Comment Please लॉगिन