Salient points of joint press conference of BJP National Vice President Smt Rekha Verma and BJP National Spokesperson Dr Sambit Patra


द्वारा श्री संबित पात्रा -
17-08-2024
Press Release

 

भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सदस्यता अभियान की सह संयोजक श्रीमती रेखा वर्मा एवं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं सांसद डॉ संबित पात्रा की प्रेस वार्ता के मुख्य बिंदु

 

अगले महीने 1 सितंबर से भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू होने वाला है। इसका मुख्य उद्देश्य 10 करोड़ से अधिक लोगों को भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनाना है। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा घर-घर पहुंची है

******************

2014 से 2019 तक लगभग 18 करोड़ लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता गृहण की है। कोरोना महामारी के कारण इस अभियान को रोका गया था, अब 1 सितंबर से इसे पुनः आरंभ किया जाएगा।

******************

भाजपा का सदस्यता अभियान चार आयामों पर आगे बढ़ेगा। मिस्ड कॉल, क्यू आर कोड, नमो एप और भाजपा की वेबसाइट के माध्यम से देश का कोई भी व्यक्ति पार्टी की सदस्यता गृहण कर सकता है।

******************

यह सदस्यता अभियान सर्वस्पर्शी और सर्वसमावेशी होगा। यह भाजपा की लोकतांत्रिक प्रक्रिया ही है जो पार्टी को अन्य लगभग 1500 राजनीति दलों से अलग खड़ा करती है।

******************

1984 में जब भाजपा केवल 2 सीटें जीत कर आई थी, तब पार्टी का उपहास किया जाता था। लेकिन विचारधारा, कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम, संघर्ष और सदस्यता अभियान के कारण भाजपा आज आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार सत्ता में आई है।

******************

जब जनसंघ विपक्ष बनकर उभरा, उस समय जिन दो राजनीतिक पार्टियों का अस्तित्व था ‘कांग्रेस और कम्युनिस्ट’ दोनों पार्टियों की विचारधारा, विदेशी विचारधारा पर थी। केवल भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा ही इस माटी की उपज थी।

******************

 

भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सदस्यता अभियान की सह संयोजक श्रीमती रेखा वर्मा एवं पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं सांसद डॉ संबित पात्रा ने आज शनिवार को भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता को संबोधित किया और पार्टी के सदस्यता अभियान के संदर्भ में केंद्रीय कार्यालय विस्तार में राष्ट्रीय पदाधिकारियों, प्रदेश अध्यक्षों एवं संगठन महामंत्रियों की महत्वपूर्ण बैठक की जानकारी दीइस महत्वपूर्ण बैठक में माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा एवं केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री तथा भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री अमित शाह जी का मार्गदर्शन सभी सदस्यों को मिला

 

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए डॉ पात्रा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान की बैठक आज दिल्ली में संपन्न हुई। यह एक कार्यशाला थी, जिसमें गृह मंत्री श्री अमित शाह जी, संगठन महामंत्री श्री बीएल संतोष जी और इस पूरे अभियान के संयोजक श्री विनोद तावड़े जी ने मार्गदर्शन दिया। बैठक में इस बात पर सघन चिंतन हुआ कि किस तरह से भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान आगे चलाया जाएगा। बैठक में सदस्यता अभियान की राष्ट्रीय टोली की भी आज घोषणा की गई है। मुख्यत: सदस्यता अभियान की प्रक्रिया, नियम, तकनीकी और समय सरिणी पर आज विस्तार से चर्चा की गई है।

 

डॉ पात्रा ने कहा कि इसी वर्ष 1 सितंबर से यह सदस्यता अभियान शुरू होने वाला है। इसका मुख्य उद्देश्य 10 करोड़ से अधिक लोगों को भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनाना है। जिन राज्यों में चुनाव होने वाले हैं, उन राज्यों में यह अभियान बाद में चलाया जाएगा और तब सदस्यों की इस संख्या में और बढ़ोतरी होगी। जब माननीय अमित शाह जी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे, उस समय वर्ष 2014-15 में लगभग 5 से 6 महीनों तक यह सदस्यता अभियान चलाया गया था, तब पूरे देश में लगभग 11 करोड़ लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता गृहण की थी। इसी तरह वर्ष 2019 में भी कुछ समय के लिए यह सदस्यता अभियान चलाया गया था, जिसमें लगभग 7 करोड़ लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता गृहण की थी। वर्ष 2014 से 2019 तक लगभग 18 करोड़ लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता गृहण की है। कोरोना महामारी के कारण सदस्यता अभियान को रोका गया था लेकिन 1 सितंबर से इस प्रक्रिया को पुनः आरंभ किया जाएगा।

 

डॉ पात्रा ने कहा कि यह अभियान चार आयामों पर आगे बढ़ेगा। एक आयाम है मिस्ड कॉल जिसके माध्यम से लोग पार्टी से जुड़ सकेंगे, दूसरा आयाम है क्यू आर कोड। स्मार्ट फोन का उपयोग करने वाले लोग क्यू आर कोड के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बन सकते हैं। नमो एप के माध्यम से भी सदस्यता गृहण की जा सकती है और इसी तरह कोई भी व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी की वेबसाइट के माध्यम से भी सदस्यता गृहण कर सकता है। इस अभियान का मूल उद्देश्य भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा का विस्तार करना है। बैठक को संबोधित करते हुए माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी ने सभी अधिकारियों से इस सदस्यता अभियान को सफल बनाने की अपील करते हुए लगभग 10 करोड़ नए सदस्यों को पार्टी के साथ जोड़ने का आह्वान किया आदरणीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी ने कहा कि जब भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई थी, इससे पूर्व 1950 का जनसंघ और इससे भी पूर्व 1925 की विचारधारा के समय भी मूल चिंतन यही था कि हमारे नेता और सदस्य राजनीतिक सुख नहीं बल्कि संघर्ष के साथ मां भारती के वैभव के लिए निरंतर कार्यरत रहेंगे। जिस पार्टी के 11 से 18 करोड़ सदस्य हैं उसे क्या आवश्यकता है इतने बड़े अभियान को चलाने की? लेकिन फिर भी भाजपा की यह लोकतांत्रिक प्रक्रिया ही है जो पार्टी को अन्य लगभग 1500 राजनीति दलों से अलग खड़ा करती है। भारतीय जनता पार्टी एक जीवंत पार्टी है और एक जीवंत पार्टी ही लोगों को पुनः यह निर्णय करने का मौका देती है कि पार्टी यदि आप राष्ट्र निर्माण में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में पार्टी के साथ जुड़िये। भारत की किसी अन्य राजनीतिक पार्टी में इस तरह की लोकतांत्रित प्रक्रिया नहीं है।

 

डॉ पात्रा ने कहा भारतीय जनता पार्टी इस प्रक्रिया को संगठन पर्व कहती है क्योंकि भाजपा के लिए राष्ट्र प्रथम है। उमंग और उत्साह के साथ यह पर्व तो 1 सितंबर से शुरू होगा लेकिन आज उसकी रूपरेखा बनी है। यह सदस्यता अभियान सर्वस्पर्शी होगा जिसमें शीर्ष से बूथ स्तर तक सबको मौका दिया जाएगा कि वो पार्टी की सदस्यता गृहण करें। यह अभियान सर्वसमावेशी होगा, जिसमें सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र से हर वर्ग को भारतीय जनता पार्टी से जुडने का अवसर दिया जाएगा। 1984 में जब भाजपा केवल 2 सीटें जीत कर आई थी तब उपहास किया जाता था लेकिन संघर्ष और सदस्यता अभियान के कारण आज लगातार तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी सत्ता में आई है। यह दिखाता है कि भारतीय जनता पार्टी सतत संघर्ष करना जानती है। जब जनसंघ विपक्ष बनकर उभरा था उस समय जिन दो राजनीतिक पार्टियों का अस्तित्व था ‘कांग्रेस और कम्युनिस्ट’ दोनों पार्टियों की विचारधारा विदेशी विचारधारा पर थी। केवल भारतीय जनता पार्टी की ही विचारधारा इस माटी से उपज थी। आज उसी माटी की उपज की विचारधारा का सदस्यता अभियान आरंभ हो रहा है।

 

**********************

 

To Write Comment Please लॉगिन