Salient points of press byte of BJP National Spokesperson Shri Prem Shukla


द्वारा श्री प्रेम शुक्ल -
12-04-2024
Press Release

 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री प्रेम शुक्ल की मीडिया बाइट

 

 

तृणमूल कांग्रेस के दीनाजपुर जिले के चोपड़ा विधानसभा से विधायक हमीदुर रहमान ने भारतीय जनता पार्टी समेत तृणमूल कांग्रेस के विरोधी सभी दलों को धमकी दी है। उन्होंने कहा कि 26 अप्रैल के बाद जब केंद्रीय सुरक्षा बल वापस लौट जाएगा, तो हम ही बचेंगे और तब हमसे आपको कौन बचाएगा? पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के शासन में यह निर्ममता कि पराकाष्ठा  है। इंडी एलायंस के नेता पश्चिम बंगाल में निरंतर लोकतंत्र को शोकतंत्र में तब्दील करने पर चुप्पी साधे हुए हैं।  

 

भारत निर्वाचन आयोग को इस तरह कि धमकियों पर संज्ञान लेना चाहिए और तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।

 

यह भूला नहीं जा सकता है कि पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के बाद भी तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने मतदाताओं को इतना अधिक उत्पीड़त किया था कि हजारों की संख्या में लोग पश्चिम बंगाल छोड़कर पड़ौसी राज्य में शरण लेनी पड़ी थी। ऐसे ही तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद भी तमाम मतदाओं और कार्यकर्ताओं को उत्पीड़त करके उन्हें पड़ौसी राज्यों में शरण लेने के लिए मजबूर किया था।

 

तृणमूल कांग्रेस के विधायक फिर से वही धमकी दे रहे हैं। साफ तौर पर, यह सीएम ममता बनर्जी सरकार की निर्ममता की पराकाष्ठा प्रकट हो रही है। किस तरह से ममता बनर्जी ने लोकतंत्र को शोकतंत्र में तब्दील करने का दुष्कर्म रच रखा है।

 

अभी तक संदेशखाली की आग ठंडी भी नहीं पड़ी है। इसके बावजूद तृणमूल कांग्रेस के गुंडे खुल्लमखुल्ला मतदाताओं को धमका रहे हैं। यह लोकतंत्र के शोकांतिका का संदेश है।

 

इससे पहले ममता बनर्जी स्वयं भी मतदाताओं को धमकती देती रही हैं। तृणमूल कांग्रेस के गुंडे मतदाताओं को धमकाते रहे हैं।

 

पश्चिम बंगाल में यह हालत हो गयी है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों पर हमले होते हैं। एनआईए के अधिकरी जब आतंकवादियों पर छापेमारी की कार्रवाई करते हैं, तब एनआईए के अधिकारियों पर हमले होते हैं।

 

भाजपा का सवाल है -

·       पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र शेष बचा है क्या? पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र का राज है क्या?

 

इंडी एलायंस के घटक पार्टी कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और उनके तमाम बगल-बच्चा दल ममता बनर्जी के इस निर्ममता पर चुप्पी साध लेते हैं। कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी गाहे-बगाहे इस पर प्रतिक्रिया देते हैं, किन्तु कांग्रेस के तमाम नेता अपने कान बंद करके ममता बनर्जी के निर्ममता को सहते हैं।

 

यह लोकतंत्र के विरूद्ध ममता बनर्जी की योजनाबद्ध षड़यंत्र है। इस षड़यंत्र के विरोध में सभी लोगों को खड़ा होना चाहिए। निर्वाचन आयोग को इस पर संज्ञान लेना चाहिए और तृणमूल कांग्रेस के नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।

 

इसी तरह दिल्ली में एक बार फिर आम आदमी पार्टी के नेत्री एवं अरविंद केजरीवाल सरकार में मंत्री आतिशी मारलेना ने प्रेसवार्ता करके राष्ट्रपति शासन लगाने का षडयंत्र रचाने का आरोप लगाया है।

 

आम आदमी पार्टी का राज अब बेपर्दा हो चुका है और इनके राजदार जेल जा चुके हैं। आम आदमी पार्टी के संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पहले ही शराब घोटाले मामले में जेल जा चुके हैं। इसके बावजूद उटपटांग बातों को लेकर प्रेसवार्ता करने का उनका रिवाज बंद नहीं हो रहा है।

 

आम आदमी पार्टी के नेता संवैंधानिक रीतियों पर सवाल उठाने के बजाए लगातार जिस तरह की अफवाहें फैलाते हैं और उसे जिस प्रकार से उन्हें स्थान मिल रहा है, वह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उनको बताना चाहिए कि एक मुख्यमंत्री जेल में रहकर रोज संविधान को कुचल रहे हैं।

 

प्रवर्तन निदेशालय कहता है कि जेल से अरविंद केजरीवाल की ओर से किसी प्रकार का आर्डर नहीं गया है। फिर भी केजरीवाल सरकार के मंत्री अपने मुख्यमंत्री की ओर से फर्जी आदेश लोगों के सामने लाते हैं। आम आदमी पार्टी के नेता आए दिन झूठ बोलते रहते हैं। इनके पास कोई मुद्दा नहीं है किन्तु रोज प्रेसवार्ता करने का रिवाज बना दिया है।

 

**********************

To Write Comment Please लॉगिन