Salient points of press conference of BJP National General Secretary Shri Arun Singh


द्वारा श्री अरुण सिंह -
31-07-2022
Press Release

 

भारतीय जनता पार्टी संयुक्त मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक के संदर्भ में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री अरुण सिंह की प्रेस वार्ता के मुख्य बिंदु

 

केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 2024 में लोक सभा चुनाव और 2025 में बिहार विधानसभा चुनाव आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में लड़ेगी।

*********

श्री शाह ने कहा कि 2024 में पहले से अधिक लोक सभा सीटें जीत करके प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी पुनः केन्द्र में प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी।

*********

भाजपा 2024 का लोक सभा चुनाव और 2025 में विधानसभा चुनाव भी जदयू गठबंधन के साथ मिलकर लड़ेगी।

*********

माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी ने कहा कि हम सबको मिलकर हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाना है

*********

13, 14 और 15 अगस्त, तीन दिनों तक हर घर तिरंगा फहराना है। इसे भाजपा कार्यकर्ता एक अभियान के रूप में लेंगे और अभियान को सफल बनाएंगे। 9 अगस्त से 12 अगस्त तक पूरे देश में देशभक्ति का वातावरण निर्मित करना है।

*********

देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर पहली बार अत्यंत गरीब परिवार से आने वाली आदिवासी महिला सम्माननीय श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी का आसीन होना ऐतिहासिक है। भाजपा की संयुक्त मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक इसके लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का हार्दिक अभिनंदन करती है।

*********

ज्ञान भवन, पटना में चल रही भारतीय जनता पार्टी की दो दिवसीय संयुक्त मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक का समापन आज केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के उद्बोधन के साथ हुआ। इससे पहले माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी ने संयुक्त मोर्चा पदाधिकारियों और कार्यसमिति सदस्यों का मार्गदर्शन किया और उनसे संगठन की मजबूती, आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में चल रही सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार तथा हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।

 

संयुक्त मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में हुई चर्चा और माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी एवं आदरणीय गृह मंत्री जी के उद्बोधन की मुख्य बातों की जानकारी प्रेस वार्ता में मीडिया को बताते हुए भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव श्री अरुण सिंह एवं पार्टी की एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री समीर उरांव ने कहा कि संयुक्त मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारणी बैठक अत्यंत ही सफल हुई।

 

बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी चुनाव के लिए सदैव तैयार रहती है। भाजपा की 2024 के चुनाव की तैयारी पूरी है। उन्होंने कहा कि 2024 में लोक सभा चुनाव और 2025 में बिहार विधानसभा चुनाव आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। 2024 में पहले से अधिक लोक सभा सीटें जीत करके प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी पुन केन्द्र में सरकार बनाएगी।

 

श्री सिंह ने कहा कि भाजपा 2024 का लोक सभा चुनाव भी जदयू के साथ गठबंधन में लड़ेगी। भाजपा और जदयू गठबंधन 2025 में विधानसभा चुनाव भी साथ में लड़ेगा। हम सब एक साथ हैं, परस्पर प्रेम है और हमलोग एक साथ गठबंधन में ही चुनाव लड़ेंगे।

 

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए श्री अरुण सिंह ने कहा कि माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी के संबोधन से कार्यकर्ताओं में अपार विश्वास पैदा हुआ है और इस बैठक से मोर्चा के कार्यसमिति सदस्य प्रेरणा लेकर गए। केंद्रीय गृह मंत्री जी ने कहा कि हम सबको 13, 14 और 15 अगस्त, तीन दिनों तक हर घर में तिरंगा फहराना है। इसे भाजपा कार्यकर्ता एक अभियान के रूप में लेंगे और अभियान को सफल बनाएंगे। 9 अगस्त से 12 अगस्त तक पूरे देश में देशभक्ति का वातावरण निर्मित करना है। आदरणीय गृह मंत्री जी ने देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर पहली बार अत्यंत गरीब परिवार से आने वाली आदिवासी महिला सम्माननीय श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के आसीन होने को देश के लिए ऐतिहासिक करार दिया और इसके लिए यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का हार्दिक अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि श्री नरेन्द्र मोदी सरकार गांव, गरीब, किसान, दलित, पीड़ित, आदिवासी, महिला एवं पिछड़ों के कल्याण के लिए कटिबद्ध है। आज केंद्र में सबसे अधिक दलित, आदिवासी, ओबीसी और महिला मंत्री हैं।

*********

To Write Comment Please लॉगिन