Salient points of press conference of BJP National General Secretary Shri Arun Singh


द्वारा श्री अरुण सिंह -
16-09-2022
Press Release

 

 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह की प्रेसवार्ता के मुख्यबिन्दु

***********

 

 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह ने आज केन्द्रीय कार्यालय में प्रेसवार्ता करके सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की जन्मदिन 17 सितंबर से भारतीय जनता पार्टी प्रत्येक वर्ष सेवा पखवाड़ा मनाती है, जिसका 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता  महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर समापन होगा।

 

 

श्री अरूण सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों में शोषित, वंचित, पिछड़ा,  अतिपिछड़ा वर्ग सहित समाज के अंतिम पायदान पर बैठे लोगों के कल्याण एवं विकास को सर्वोपरि स्थान दिया गया है। श्री नरेन्द्र मोदी अपने सामाजिक एवं राजनीतिक जीवन में सेवा के लिए समर्पित रहे हैं। देशवासी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर उनके अच्छे स्वास्थ एवं दीर्धायु की कामना करेंगे।

 

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने हैदराबाद में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कहा था कि भाजपा के कार्यकर्त्ता सात “स” के आधार पर काम करे। सात “स” में सेवा भाव, संतुलन, संयम, समन्वय, सकारात्मकता, सद्भावना और संवाद शमिल हैं।

 

प्रत्येक वर्ष सेवा पखवाड़ा में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। देशभर में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को तीन भागो में बांटा गया है।

 

स्वास्थ्य प्रक्षेत्र में सेवा कार्यक्रम

 

·        देशभर में 964 जिलों में और कुछ जिलों में दो-तीन स्थानों पर रक्तदान शिविर और निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जाएगा।

·        शिविर लगाकर अलग-अलग स्थानों पर दिव्यंगों को निशुल्क उपकरण भी दिए जाएंगे। 

·        भाजपा कार्यकर्त्ता असमर्थ लोगों को कोरोना टीकाकरण केन्द्र पर ले जाकर बूस्टर डोज भी दिलवाएंगे।

·        प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 2025 तक टीबी मुक्त भारत बनाने का लक्ष्य रखा है। भाजपा कार्यकर्त्ता टीबी बीमारी से ग्रसित मरीजों को गोद लेंगे और उनकी समस्याओं का निदान करेंगे।

 

 

रचनात्मक कार्यक्रम

 

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी मन की बात कार्यक्रम सहित अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से रचनात्मक कार्यक्रमों को प्रोत्साहित करते रहे हैं। श्री नरेन्द्र मोदी एकमात्र प्रधानमंत्री है जो झाडू लेकर सफाई करते हैं और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया है।

 

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी अपने कंधे पर बैग उठाकर चेन्नई के समुद्री तट पर पाॉलीथीन चुनने का काम करते हैं हुए पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने का सन्देश दिया है।

 

प्रयागराज में संगम पर डुबकी लगाकर प्रधानमंत्री श्री मोदी सफाई कर्मचारियों के पैर धोते हैं। सफाई एवं स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी कटिबद्ध रहे है।

 

·        भाजपा कार्यकर्त्ता देश के दस लाख बूथों पर पीपल का पेड़ लगाएंगे।

·        भाजपा कार्यकर्त्ता विशेष स्वच्छता अभियान के तहत पहले दिन सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई करेंगे।

·        सेवा पखवाड़ा के दूसरे दिन देशभर में बन रहे अमृत सरोवर पर जाकर भाजपा कार्यकर्त्ता श्रमदान करेंगे।

 

·        प्रधानमंत्री ने लोकल फॉर वोकल का अभियान चलाया है। भाजपा कार्यकर्त्ता गर्व से स्वदेशी वस्तुओं का खरीदेंगे और प्रचार करेंगे।

·        गांधी जयंती के अवसर पर भाजपा कार्यकर्त्ता खादी भंडार में जाकर खादी वस्तुओं को खरीदेंगे और उसका वीडियो अपलोड करेंगे। लोगों को खादी के कपड़े एवं अन्य वस्तुओं को खरीदने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। देश में खादी वस्तुओं की बिक्री चार गुणा बढ़ गयी है।

 

·        प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जल जीवन मिशन शुरू की है। भाजपा कार्यकर्त्ता लोगों से मिलकर जल संरक्षण एवं जल का सही ढंग से उपयोग करने के लिए जागरूक करेंगे। साथ ही लोगों को जल की बर्बादी रोकने के लिए प्रेरित करेंगे। 

 

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रदर्शनी  

 

प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व एवं कृतित्व से सबको प्रेरणा मिलती है। बचपन से लेकर आजतक प्रधानमंत्री श्री मोदी का जीवन त्यागी एवं तपस्वी रहा है। वे गरीबों की सेवा करते हुए विश्व में भारत का मान-सम्मान बढ़ाया है।

 

·        देश के सभी जिलों मे प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रदर्शनी लगायी जाएगी।

·        भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय एवं सभी प्रदेश कार्यालय में प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रदर्शनी लगायी जाएगी।

·        भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी शनिवार को भाजपा मुख्यालय में इस प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। भाजपा प्रदेश कार्यालय में वहां के मुख्यमंत्री और जिलों में लगायी जाने वाली प्रदर्शनी को स्थानीय मंत्री या सांसद उद्घाटन करेंगे।

 

·        प्रदर्शनी मे समाज के प्रबुद्धजन सहित सभी लोगों को आमंत्रित किया जाएगा।

·        प्रदर्शनी  में मोदी @ 20 पुस्तक का स्टॉल भी लगाया जाएगा। 

·        इस प्रदर्शनी में 94 पैनेल हैं, जिसमें उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तृत जानकारी उपलब्ध होगी।

 

 

·        देश के सभी जिलों में प्रबुंद्धजन सम्मेलन अयोजित की जाएगी।

·        सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी के एक नेता एवं समाज के एक प्रबुद्धजन संबोंधित करेंगे। इस सम्मेलन में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के कार्यो के बारे में चर्चा की जाएगी ताकि लोग उन कार्यां से प्रेरणा ले सके।

 

 

25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्मजयंती

 

·        25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्मजयंती के अवसर पर भाजपा कार्यकर्त्ता देशभर  10.56 लाख बूथों पर “मन की बात” कार्यक्रम को सुनेंगे और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर पर पुष्पांजलि कार्यक्रम होगा।

·        तत्पश्चात पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की कृतित्व एवं विचारधार पर चर्चा होगी। भाजपा विचारधारा की पार्टी है और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारधार को लेकर भाजपा आगे बढी है।

 

 

भाजपा कार्यकर्त्ता स्वास्थ्य जांच शिविर, दिव्यांग उपकरण वितरण शिविर आदि कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री की उपलब्धियों की भी चर्चा करेंगे। प्रधानमंत्री ने पिछले आठ वर्षो में स्वास्थ्य बजट नौ गुणा बढ़ा दिया है। श्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने 8727 जनऔषधि केन्द्र के माध्यम से सस्ते दामों पर दवा उपलब्ध करा रही है। आयुष्मान भारत योजना के तहत 18  करोड़ लोगों को ई-कार्ड मिल गया है, जिससे उनका परिवार 5 लाख रुपए तक मुफ्त इलाज करा सकते हैं। इसे योजना के तहत 3.28 करोड़ लोग इलाज करा चुके हैं।

देशभर में 1.18 लाख वेलनेस सेंटर बनाए गए हैं। हृदय रोग के मरीजों को लगाने वाले स्टेंट के मूल्य में 80 प्रतिशत की कटौती करायी गयी है। आजादी के बाद देश में 387 मेडिकल कॉलेज थे, आज देश में 596 मेडिकल कॉलेज हैं। भाजपा कार्यकर्त्ता इन सबकी जानकारी लिफ्लेट आदि के माध्यम से लोगों तक पहुंचाएंगे। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में समावेशी विकास एवं जनकल्याण के कार्यों की जानकारी लोगों को उपलब्ध कराएंगे।

 

To Write Comment Please लॉगिन