Salient points of press conference BJP National Spokesperson Dr. Sambit Patra on 12.06.2021


12-06-2021
Press Release

 

 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ संबित पात्रा द्वारा दिग्विजय सिंह के वायरल क्लब हाउस ऑडियो के संबंध में की गई प्रेस वार्ता के मुख्य बिंदु

 

आज टीवी चैनलों में एक महत्वपूर्ण विषय चल रहा है 'क्लब हाउस''क्लब हाउस' के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह किस प्रकार से बाहर भारत के खिलाफ जहर उगल रहे हैं और किस प्रकार पाकिस्तान की हां में हां मिला रहे हैं वो हम सभी ने टीवी चैनलों के माध्यम से देखा है। 

************

दिग्विजय सिंह द्वारा क्लब हाउस चैट में एक पाकिस्तानी पत्रकार को दिया गया यह बयान कि कांग्रेस धारा 370 को बहाल करने पर पुनर्विचार करेगी - बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। इस बयान पर सोनिया गांधी और राहुल गांधी क्या सोचते हैं? क्या ये कांग्रेस की राय है या नहीं है? उन्हें इस पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सच्चाई बताएं।

************

कांग्रेस पार्टी को अपना नाम बदल लेना चाहिए। कांग्रेस पार्टी, NC (इंडियन नेशनल कांग्रेस) का नाम बदल कर ANC (एंटी नेशनल क्लब हाउस) कर दे। ये एक ऐसा क्लब हाउस है जिसमें मोदी जी से घृणा करते-करते हिंदुस्तान से घृणा कर बैठे हैं। 

************

कांग्रेस राष्ट्रविरोधियों का क्लब हाउस है। कांग्रेस कश्मीर को थाली में रखकर पाकिस्तान को सौंपना चाहती है, वह शुरुआत से ही कश्मीर में शांति नहीं चाहती।

************

ये पूरी संभावना है कि क्लबहाउस चैट में दिग्विजय सिंह जी ने जो कहा है, उसके लिए पहले से ही स्टेज मैनेज रहा होगा। कांग्रेस और पाकिस्तान, दोनों के बयान एक जैसे होते हैं, दोनों के विचार एक जैसे होते हैं। 

************

दिग्विजय सिंह का यह क्लब हाउस ऑडियो भी टूलकिट का ही हिस्सा है। टूलकिट के जरिए देश को अस्थिर करने की कोशिश हो रही है। कांग्रेसी नेताओं के बयान से ऐसा लगता है कि राहुल गांधी ही इस टूलकिट गैंग के सरगना हैं। 

************

यही कांग्रेस संसद में कहने से गुरेज नहीं करती है कि आर्टिकल 370 भारत और पाकिस्तान का मुद्दा है, इसे भारत अकेले कैसे खत्म कर सकता है? इसी कांग्रेस पार्टी के नेता मणिशंकर अय्यर पाकिस्तान में जाकर मदद मांगते हैं हैं कि मोदी को हटाना होगा और हमें वापस लाना होगा। 

************

मोदी को हटाना होगा और कांग्रेस को लाना होगा’, ये गुहार आज से नहीं बल्कि जब से मोदीजी हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री बने हैं, तब से कांग्रेस के दिग्गज नेता पाकिस्तान से लगा रहे हैं। इस साजिश को पूरा करने में कांग्रेस पार्टी आज भी लगी हुई है। 

************

धारा 370 हटाये जाने के बाद 25 अगस्त 2019 को राहुल गांधी ट्वीट कर केंद्र सरकार पर सवाल उठाते हैं और कहते हैं कि जम्मू कश्मीर में हजारों लोग मारे जा रहे हैं। इसके ठीक तीसरे दिन 27 अगस्त को इसी को आधार बनाकर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने 27 अगस्त को यूनाइटेड नेशन में भारत के खिलाफ एक डोजियर सौंपते हैं। कांग्रेस और पाकिस्तान में सांठ-गांठ है। 

************

ये वही राहुल गांधी हैं जब हिंदुस्तान की आर्मी ने आतंकवाद के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक की, तो इन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक को फर्जिकल स्ट्राइक और खून की दलाली बताया था। 

************

सत्ता के लिए कांग्रेस आज देश विरोधी ताकतों के साथ मिल गई है। कांग्रेस ने तो टर्की में भी ऑफिस खोला था। कश्मीर जैसे गंभीर मुद्दे पर कांग्रेस नेता का यह बयान कांग्रेस की देश के खिलाफ सोच और मानसिकता को दर्शाता है।

************

 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ संबित पात्रा ने आज शनिवार को पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह द्वारा क्लब हाउस चैट पर एक पाकिस्तानी पत्रकार के जवाब में जम्मू-कश्मीर के संबंध में दिए गए इस बयान पर कड़ा प्रहार किया कि कांग्रेस की सरकार आने पर जम्मू-कश्मीर में धारा 370 बहाल की जायेगी। ज्ञात हो कि सोशल मीडिया में वायरल हो रहे क्लब हाउस चैट में दिग्विजय सिंह कहते हुए सुने जा सकते हैं कि जब कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाया तो वहां लोकतत्र नहीं था, वहां इंसानियत भी नहीं थी क्योंकि हर किसी को जेल के पीछे डाल दिया गया था। अनुच्छेद 370 को रद्द करने और जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा कम करने का निर्णय अत्यंत दुखद निर्णय है और कांग्रेस पार्टी को निश्चित रूप से इस मुद्दे पर फिर से विचार करना होगा।

 

डॉ पात्रा ने कहा कि आज टीवी चैनलों में एक महत्वपूर्ण विषय चल रहा है 'क्लब हाउस''क्लब हाउस' के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह किस प्रकार से बाहर भारत के खिलाफ जहर उगल रहे हैं और किस प्रकार पाकिस्तान की हां में हां मिला रहे हैं वो हम सभी ने टीवी चैनलों के माध्यम से देखा है। जब पाकिस्तान के पत्रकार ने दिग्विजय सिंह से मोदी से छुटकारा पाने और कश्मीर नीति पर सवाल पूछा, तब दिग्विजय उस पत्रकार को धन्यवाद दिया और कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है, तो वे अनुच्छेद 370 पर पुनर्विचार करेंगे। वास्तव में कांग्रेस राष्ट्रविरोधियों का क्लब हाउस है। कांग्रेस कश्मीर को थाली में रखकर पाकिस्तान को सौंपना चाहती है, वह शुरुआत से ही कश्मीर में शांति नहीं चाहती।

 

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि ये पूरी संभावना है कि क्लबहाउस चैट में दिग्विजय सिंह जी ने जो कहा है, उसके लिए पहले से ही स्टेज मैनेज रहा होगा। ऐसा प्रतीत होता है कि उस पत्रकार से दिग्विजय सिंह या कांग्रेस के बड़े नेता ने ऐसा सवाल पूछने के लिए कहा होगा। एक टूल किट के माध्यम से देश के खिलाफ साजिश को अंजाम दिया जा रहा है। दिग्विजय सिंह का यह क्लब हाउस ऑडियो भी टूलकिट का ही हिस्सा है। टूलकिट के जरिए देश को अस्थिर करने की कोशिश हो रही है। कांग्रेसी नेताओं के बयान से ऐसा लगता है कि राहुल गांधी ही इस टूलकिट गैंग के सरगना हैं। इस टूलकिट के तार दूर-दूर तक फैले हुए हैं। टूलकिट में पाकिस्तान के साथ-साथ चीन भी शामिल है।

 

डॉ पात्रा ने कहा कि कांग्रेस का पाकिस्तान के साथ गहरा रिश्ता है और इसका सच समय-समय पर मीडिया में आया है। कांग्रेस और पाकिस्तान, दोनों के बयान एक जैसे होते हैं, दोनों के विचार एक जैसे होते हैं। एक बहुत बड़े पैटर्न के तहत कांग्रेस देशविरोधी गतिविधियों में लिप्त है। यही कांग्रेस संसद में कहने से गुरेज नहीं करती है कि आर्टिकल 370 भारत और पाकिस्तान का मुद्दा है, इसे भारत अकेले कैसे खत्म कर सकता है? इसी कांग्रेस पार्टी के नेता मणिशंकर अय्यर पाकिस्तान में जाकर मदद मांगते हैं हैं कि मोदी को हटाना होगा और हमें वापस लाना होगा। इसका मतलब यह हुआ कि कांग्रेस शुरू से ही पाकिस्तान की मदद से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को हटाना चाहती है। मोदी को हटाना होगा और कांग्रेस को लाना होगा - ये गुहार आज से नहीं बल्कि जब से मोदीजी हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री बने हैं, तब से कांग्रेस के दिग्गज नेता पाकिस्तान से लगा रहे हैं। इस साजिश को पूरा करने में कांग्रेस पार्टी आज भी लगी हुई है। कल मणिशंकर अय्यर बोलते थे, आज दिग्विजय सिंह बोल रहे हैं। ये वही मणिशंकर हैं जिन्होंने जम्मू-कश्मीर को फिलीस्तीन के साथ कंपेयर किया था।

 

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस और पाकिस्तान में सांठ-गांठ है। जम्मू-कश्मीर पर राहुल गांधी के बयान पर पाकिस्तान में चर्चा होती है। जब धारा 370 हटाया गया था, इसके कुछ दिनों बाद 25 अगस्त 2019 को राहुल ने ट्वीट किया था कि आर्टिकल 370 को हटाकर भाजपा ने बड़ी गलती की है। जम्मू कश्मीर में हजारों लोग मारे जा रहे हैं। कश्मीर में कोई लोकतंत्र नहीं है। इसके बाद इसी को आधार बनाकर इसके तीसरे दिन ही पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने 27 अगस्त को यूनाइटेड नेशन में एक डोजियर सौंपा था। ये पूरा मामला एक दूसरे से जुड़ा है। ये वही राहुल गांधी हैं जब हिंदुस्तान की आर्मी ने आतंकवाद के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक की, तो इन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक को फर्जिकल स्ट्राइक और खून की दलाली बताया था। ये सब सुनने के बाद ये बात साबित हो जाती है कि कुख्यात आतंकी हाफिज सईद ने ऐसे ही कांग्रेस को भारत की सबसे अच्छी पार्टी नहीं बताया था। सत्ता के लिए कांग्रेस आज देश विरोधी ताकतों के साथ मिल गई है। कांग्रेस ने तो टर्की में भी ऑफिस खोला था।

 

डॉ पात्रा ने कांग्रेस से निवेदन करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी को अपना नाम बदल लेना चाहिए। कांग्रेस पार्टी, NC (इंडियन नेशनल कांग्रेस) का नाम बदल कर ANC (एंटी नेशनल क्लब हाउस) कर दे। ये एक ऐसा क्लब हाउस है जिसमें मोदी जी से घृणा करते-करते हिंदुस्तान से घृणा कर बैठे हैं। ये वही कांग्रेस पार्टी है जिसके नेता पी. चिदंबरम कह रहे थे कि आर्टिकल 370 इसलिए हटाया गया क्योंकि जम्मू-कश्मीर मुस्लिम बहुल क्षेत्र है। जब डोकलाम का स्टैंडऑफ हुआ था तो पूरा ये तथाकथित गांधी का कुनबा- प्रियंका जी, राहुल जी, वाड्रा जी और भी सब जी, वो सारे के सारे रात के अंधेरे में चीनी का दूतावास का दौरा कर रहे थे। पहले तो मना कर रहे थे कि नहीं गए, पर बाद में जब फोटो आ गया तो हाथ खड़े करके माना कि हां हम वहां थे।

 

राष्ट्रीय प्रवक्ता ने बताया कि दिग्विजय सिंह वही आदमी हैं जिन्होंने पुलवामा हमले को एक दुर्घटना बताया था और इसे आतंकवादी हमला मामले से इनकार किया था। ये वही दिग्विजय सिंह हैं जिन्होंने मुंबई आतंकी हमले को आरएसएस की साजिश बताया था और उस समय पाकिस्तान को क्लीन चिट देने का प्रयास किया था। कश्मीर जैसे गंभीर मुद्दे पर कांग्रेस नेता का यह बयान कांग्रेस की देश के खिलाफ सोच और मानसिकता को दर्शाता है।

 

डॉ पात्रा ने कहा कि दिग्विजय जी के इस बयान पर सोनिया गांधी और राहुल गांधी क्या सोचते हैं? क्या ये कांग्रेस की राय है या नहीं है? हम चाहते हैं कि राहुल गांधी इस पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सच्चाई बताएं। 

 

(महेंद्र पांडेय)

कार्यालय सचिव

To Write Comment Please लॉगिन