Salient points of press conference of BJP National Spokesperson Dr. Sudhanshu Trivedi


द्वारा डॉ. सुधांशु त्रिवेदी -
29-12-2022
Press Release

 

 भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ सुधांशु त्रिवेदी का कांग्रेस नेताओं सलमान खुर्शीद, के एंटनी और जयराम रमेश के विवादित बयानों पर जोरदार हमला

 

कांग्रेस नेता के एंटनी के बयान पर प्रहार

 

2014 में कांग्रेस पार्टी की भीषण पराजय के बाद ए. के. एंटनी की अध्यक्षता में एक कमिटी गठित की गयी थी। एके एंटनी ने बयान दिया था कि कांग्रेस का मुस्लिम झुकाव पराजय का बहुत बड़ा कारण था। ए के एंटनी ने अपनी रिपोर्ट में लिखा भी था। उनका कल का बयान उसी श्रृंखला की एक और कड़ी है।

 

कल ए के एंटनी ने कहा कि हिन्दुओं को साथ में लेना होगा, मंदिर जाना होगा, तिलक लगाना होगा। इससे तीन चीजे साफ हो गयी।

 

       पहला - कांग्रेस मानती है कि मुस्लिम उनके साथ हैं।

       दूसरा - कांग्रेस यह मानती है कि हिन्दुओं को साथ लेने के लिए किसी भी प्रकार का छल और स्वांग करना हो, तो करना होगा।

       तीसरा - कांग्रेस यह मानती है कि हिंदू उनके लिए सिर्फ वोट और सत्ता की सीढ़ी है।

 

अतः इससे साफ हो जाता है कि कांग्रेस सत्ता में आने के लिए हिंदू होने का स्वांग रचती है और सत्ता में आने के बाद हिन्दुंओं को आतंकवादी होने का षड़यंत्र रचती है।

 

ए के एंटनी के आज के बयान, कांग्रेस के तमाम बड़े नेताओं में मणिशंकर अय्यर, शशि थरूर, सलमान खुर्शीद के पिछले बयानों को जोड़कर देखें तो कहते थे किहिंदू तालीबानी हैं’, ‘हिंदू पाकिस्तानी है’, ‘हिंदू बोको हराम हैऔर अब सत्ता में आने के लिए कह रहे हैं कि राहुलरामहैं।

 

मैं एक बार फिर से कहना चाहूंगा कि कांग्रेस सत्ता में आने के लिए हिंदू होने का स्वांग रचती है और सत्ता में आने के बाद कांग्रेस हिन्दुओं को आतंकवादी साबित करने का षड़यंत्र रचती है।

 

कांग्रेस के बयान के बाद उनका असली चेहरा सामने आ गया है। कितना सच है और कितना झूठ है  - यह सामने आ गया है।

 

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद पर पलटवार

 

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हमेशा भ्रम में रखती है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद का बयान इसका प्रमाण है। कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने आज जो बयान दिया है कि मल्लिकार्जुन खड़गे जी को कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष सिर्फ काम के लिए बनाया गया है। एक काम करने वाला व्यक्ति चाहिए था जबकि हमारा असली नेता तो गांधी परिवार है।

 

       इससे साफ हो गया कि खड़गे जी सिर्फ एक मुखौटा है, मुख नहीं हैं।

       इससे यह भी साफ हो गया है कि कांग्रेस के एक चेहरे के उपर दूसरा चेहरा लगाया है। कांग्रेस मास्क लगा कर लोगों को धोखा देने का प्रयास कर रही है।

       इससे यह भी साफ हो गया कि चाहे डॉ मनमोहन सिंह जी को प्रधानमंत्री बनाना हो या मल्लिकार्जुन खड़़गे जी को अध्यक्ष बनाना हो, गांधी परिवार प्रधानमंत्री और अध्यक्ष बना कर देश को ही नहीं बल्कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ भी छल करती है।

 

कांग्रेस नेता जयराम रमेश द्वारा देश को नीचा दिखाये जाने पर हमला

 

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बड़ी दुखद बात कही और बयान दिया कि जाम्बिया और उज्बेकिस्तान में गलत दवा पीने से कुछ बच्चों की मृत्यु हुई है, जो वहां की सरकारों ने भी कही है। इस मामले में जयराम रमेश ने यह भी कहा कि उन बच्चों की मौतमेड इन इंडियादवाइयों की वजह से हुई।

 

कांग्रेस पार्टी भारत को बदनाम करने के लिए इस निचले स्तर की सीमा तक जाने के लिए तैयार है जबकि सच्चाई यह है कि बिना कंसल्टेशन के गलत दवाइयां लेने के कारण उन बच्चों की मृत्यु हुई।

 

मैं कांग्रेस से यह भी पूछना चाहता हूं कि कोविड-19 के बाद के दौर में जब फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज में भारत ने बहुत बड़ी छलांग लगायी है और भारत आज दुनिया के Top 10 देशों में हुई है और दूसरी ओर, चीन की फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज में भारी गिरावट आयी है और उनके निर्यात में 64 प्रतिशत तक गिरावट आयी है। तब, ऐसी बात करना क्या भारत का अपमान नहीं है? क्या यह भारत के फार्मास्युटिकल इंडस्ट्री पर हमला नहीं है?

 

इस परिस्थिति में इस तरह के बयान देकर भारत को बदनाम करके, भारत के आर्थिक मुद्दों पर चोट करके, कांग्रेस पार्टी किसके हितों का संरक्षण करने का प्रयास कर रही है? यह भी एक बड़ा सवाल है।

 

*****************

To Write Comment Please लॉगिन