Salient points of press conference of BJP National Spokesperson Shri Gaurav Bhatia


द्वारा श्री गौरव भाटिया -
07-11-2022
Press Release

 

 

*भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री गौरव भाटिया की प्रेस बाईट के मुख्य बिंदु*

***********

 

कांग्रेस नेता डॉ. उदित राज ने गरीब सवर्ण के आरक्षण सम्बंधित एक मामले में सर्वौच्च न्यायालय की  ऐतिहासिक फैसले पर अमर्यादित एवं आपत्तिजनक बयान दिया है, जो अवमानना की श्रेणी में आता है। सर्वोच्च न्यायालय को उनके आपत्तिजनक बयान पर स्वयं संज्ञान लेकर कार्रवाई करनी चाहिए। भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस नेता डॉ. उदित राज के उस बयान की कड़ी निंदा करती है।

 

कांग्रेस नेता के बयान से एकबार फिर कांग्रेस पार्टी की गरीब विरोधी और नकारात्मक मंशा उजागर हुई है। इससे पहले कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष रहे चुके राहुल गांधी ने भी माननीय सर्वोच्च न्यायाल के एक फैसले को लेकर इसी तरह की अनर्गल टिप्पणी की थी, जो आपत्तिजनक थी। ऐसा प्रतीत होता है कि राहुल गांधी से सीख कर आज कांग्रेस पार्टी के हर नेता अमर्यादित बयान दे रहे हैं और ऐसी टिप्पणी ककर रहे हैं जो अवमानना की श्रेणी में आती है।

 

कांग्रेस नेता का बयान यह दर्शाता है कि राहुल गांधी रिमोट कंट्रोल से चलाते हुए 'भारत तोड़ो सोच को आगे बढ़ा रहे हैं।

 

आज माननीय सर्वोच्च न्यायालय की संवैधानिक पीठ द्वारा गरीब सवर्णो के आरक्षण को लेकर एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया गया है। सर्वोच्च न्यायालय ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की सोच एवं उद्देश्य पर मुहर लगायी है। सर्वोच्च न्यायालय ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा संविधान में गरीब को आरक्षण देने के लिए लाए गए संशोधन को संवैधानिक बताया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की यह सोच समाज में सामाजिक न्याय और समता का प्रतीक है।

 

भारतीय जनता पार्टी सहित पूरा देश सर्वोच्च न्यायालय के इस फैसले का स्वागत कर रही है, क्योंकि आजादी के बाद कांग्रेस ने गरीबी हटाओ के नारे तो बहुत दिए, किन्तु कभी भी उनकी मंशा गरीब वर्ग को अधिकार देने की नहीं थी।

 

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने 2019 में एक बड़ा फैसला लिया कि किसी भी वर्ग के अधिकार बगैर छीने गरीब सवर्ण को अरक्षण का प्रावधान हो। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के अन्त्योदय के उद्देश्य को जमीन पर उतारा है। मुख्य उद्देश्य यह है कि कैसे गरीब व्यक्ति को अधिकार मिले और वह विकास की मुख्यधारा से जुड़े।

 

विपक्षी में बैठी कांग्रेस पार्टी एक नकारात्मक, निक्कमी और निठ्ठली पार्टी बन गयी है जिसकी नियत में खोट है। जब मीडिया ने डॉ उदित राज से सवाल किया कि आपने सर्वोच्च न्यायालय के फैसले पर जो बयान दिया है, क्या उसे गलत मानते हैं? इस सवाल पर कांग्रेस नेता डॉ. उदित राज ने कहा कि देश का सर्वोच्च न्यायालय जातिवादी है। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायाल पलटी मार ली है।

 

डॉ. उदित राज का बयान दर्शाता है कि कांग्रेस गरीब विरोधी है। सर्वोच्च न्यायालय संविधान का ज्ञाता है और गरीबों के लिए बने कानून के पक्ष में फैसला देता है तो कांग्रेस से विरोध का स्वर उठता है। ऐसा प्रतीत होता है कि कांग्रेस पार्टी में विधि का ज्ञान रखने वाले लोग नहीं हैं, या उनमें हिम्मत नहीं है कि कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे को सही बात बता सके।

 

कांग्रेस का यह चरित्र है कि उसका कोई चरित्र ही नहीं है। इससे पहले उनकी सोच आदिवासी विरोधी दिखी थी। महामहिम राष्ट्रपति जी के लिए अभद्र टिप्पणी करने वाले और कोई नहीं बल्कि कांग्रेस नेता डॉ. उदित राज ही थे। कांग्रेस दलित विरोधी और सेना विरोधी भी है। और, आज कांग्रेस का गरीब विरोधी चेहरा भी सबके सामने उजगार हो गया है। 

 

भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पार्टी के नए अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे से सवाल पूछा और कांग्रेस पार्टी की स्टैंड स्पष्ट करने की मांग की- 

 

       कांग्रेस पार्टी के नेता डॉ. उदित राज ने गरीबों के खिलाफ बयान दिया और माननीय सर्वोचच न्यायालय की अवमानना की। क्या यह कांग्रेस पार्टी का स्टैंड है?

 

       क्या डॉ. उदित राज का बयान कांग्रेस पार्टी की सोच है?

 

       कांग्रेस पार्टी के मत के अनुसार क्या यह निंदनीय नहीं है?

 

       अगर यह कांग्रेस पार्टी की सोच नहीं है तो यह न्यायलय की अवमानना का मामला भी है और कांग्रेस पार्टी डॉ. उदित राज पर क्या कार्रवाई करेगी?

 

       कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे इस मामले पर अपनी चुप्पी क्यों नहीं तोड़ते हैं?

 

न्यायालय के फैसले से कांग्रेस पार्टी असहमत हो सकती है और संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकार के तहत उस फैसले को कोर्ट में चुनौती भी दे सकती है, लेकिन यह कहना कि सुप्रीम कोर्ट जातिवादी है और पलटी मार रहा है, यह बेहद दुखद और निंदनीय बयान है।

 

भारतीय जनता पार्टी कभी भी कांग्रेस पार्टी की जहरीली सोच को बर्दाश्त नहीं करेगी। भारतीय जनता पार्टी ने आज कांग्रेस पार्टी से सवाल किया कि कांग्रेस पार्टी को संविधान से इतनी अधिक नफरत क्यों है? क्यों कांग्रेस पार्टी संविधान द्वारा दिए गए न्याय संगत रास्ता को अपनाती नहीं है?

 

To Write Comment Please लॉगिन