Salient points of press conference : Senior BJP leader and Union Minister, Shri Prakash Javadekar


13-05-2019
Press Release

 

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केन्द्रीय मंत्री श्री प्रकाश जावड़ेकर की प्रेस वार्ता में उद्बोधन के मुख्य अंश

ममता बनर्जी लोकतंत्र की हत्या करने पर उतारू हैं और वहां भारतीय जनता पार्टी की रैलियां नहीं होने दे रही हैं और यहां तक कि हेलीकॉप्टर भी नहीं उतरने दे रही हैं।

**********

भाजपा अध्यक्ष श्री अमित शाह जी की रैली सोमवार को जाधवपुर में होनी थी जिसके लिए अनुमति चार दिन पहले मांगी गई थी लेकिन  रविवार की रात साढ़े आठ बजे रैली को अनुमति नहीं दी गई। इसके बाद रात साढ़े 11 बजे उनके हेलीकॉप्टर को भी उतरने की अनुमति  नहीं दी गई।

**********

पश्चिम बंगाल में तो तृणमूल कांग्रेस ने हिंसा की राजनीति कर रखी है और उसके कार्यकर्ता खुलकर हिंसा कर रहे हैं। वहां तानाशाही है और लोकतंत्र की हत्या हो रही है।

**********

चुनाव आयोग को इस मामले में स्वतः संज्ञान लेना चाहिए क्योंकि यह चुनाव अधिकारों का उल्लंघन है। ममता बनर्जी की लोकतंत्र में आस्था नहीं है और वह अपनी मनमानी कर रही हैं। उन्हें इस बात का आभास भी है कि उनकी सरकार अब जाने वाली है।

**********

ममता सरकार ने युवा मोर्चा की एक कार्यकर्ता प्रियंका शर्मा को सोशल मीडिया में एक पोस्ट डालने पर गिरफ्तार करवा दिया और 14 दिनों की हिरासत में डाल दिया। तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओ ब्रायन ने इससे भी बुरे पोस्ट डाले हैं लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई।

**********

ममता इतनी बौखला गई है कि उन्हें सीआरपीएफ में भी आरएसएस के स्वयंसेवक दिखते हैं जबकि सच्चाई है कि वह एक तटस्थ केन्द्रीय बल है। ममता बनर्जी का व्यवहार ऐसा हो गया है कि वे बौखला गई हैं। उन्होंने जय श्रीराम के नारे लगाते हुए लोगों को भी नहीं बख्शा और उन्हें धमकियां दीं।

**********

राहुल गांधी के प्रेम की उनकी नई परिभाषा है गाली-गलौज। उनसे प्रेरित होकर विपक्ष मोदी जी को गालियां देने में पीछे नहीं हट रहा है और गालियों की संख्या सौ को छू जाने पर हैं। कांग्रेस यानी झूठ और लूट। जनता यह सब समझती है।

**********

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केन्द्रीय मंत्री श्री प्रकाश जावड़ेकर ने सोमवार को एक पार्टी मुख्यालय में हुई एक प्रेस वार्ता में पश्चिम बंगाल की मुख्य मंत्री श्रीमती ममता बनर्जी के तानाशाही पूर्ण रवैये की कटु आलोचना की। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी लोकतंत्र की हत्या करने पर उतारू हैं और वहां भारतीय जनता पार्टी की रैलियां नहीं होने दे रही हैं और यहां तक कि हेलीकॉप्टर भी नहीं उतरने दे रही हैं।

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने ताजा मामले का जिक्र करते हुए बताया कि पार्टी के अध्यक्ष श्री अमित शाह जी की रैली सोमवार को जाधवपुर में होनी थी जिसके लिए अनुमति चार दिन पहले मांगी गई थी लेकिन  रविवार की रात साढ़े आठ बजे रैली को अनुमति नहीं दी गई। इसके बाद रात साढ़े 11 बजे उनके हेलीकॉप्टर को भी उतरने की अनुमति  नहीं दी गई। श्री जावड़ेकर ने कहा कि यह कैसा लोकतंत्र है जिसमें विपक्षी नेताओं की रैलियां नहीं होने दी जाती है, उनके हेलीकॉप्टर उतरने नहीं दिये जा रहे हैं? पश्चिम बंगाल में तो तृणमूल कांग्रेस ने हिंसा की राजनीति कर रखी है और उसके कार्यकर्ता खुलकर हिंसा कर रहे हैं। वहां तानाशाही है और लोकतंत्र की हत्या हो रही है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि चुनाव आयोग को इस मामले में स्वतः संज्ञान लेना चाहिए क्योंकि यह चुनाव अधिकारों का उल्लंघन है। ममता बनर्जी की लोकतंत्र में आस्था नहीं है और वह अपनी मनमानी कर रही हैं। उन्हें इस बात का आभास भी है कि उनकी सरकार अब जाने वाली है।

ममता बनर्जी की तानाशाही का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने युवा मोर्चा की एक कार्यकर्ता प्रियंका शर्मा को सोशल मीडिया में एक पोस्ट डालने पर गिरफ्तार करवा दिया और 14 दिनों की हिरासत में डाल दिया। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओ ब्रायन ने इससे भी बुरे पोस्ट डाले हैं लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। श्री जावड़ेकर ने कहा कि रविवार को हमने चुनाव आयोग को वे चित्र भी दिखाए कि कैसे हमारे कार्यकर्ताओं की हत्या हुई, कैसे उन्हें मारा-पीटा गया।

भाजपा नेता ने कहा कि ममता इतनी बौखला गई है कि उन्हें सीआरपीएफ में भी आरएसएस के स्वयंसेवक दिखते हैं जबकि सच्चाई है कि वह एक तटस्थ केन्द्रीय बल है। ममता बनर्जी का व्यवहार ऐसा हो गया है कि वे बौखला गई हैं। उन्होंने जय श्रीराम के नारे लगाते हुए लोगों को भी नहीं बख्शा और उन्हें धमकियां दीं। वह भूल गईं कि जिस जनता ने उन्हें चुना है वह उन्हें हरा भी सकती है। वह इतनी हताश हैं कि कह रही हैं कि इंच-इंच का बदला लेंगी। भाजपा यह जानना चाहती है कि वह किस चीज का बदला लेंगी?

श्री जावड़ेकर ने कहा कि लोकतंत्र में बैलट बुलेट से शक्तिशाली होता है। पश्चिम बंगाल के लोग बैलट से अन्याय का बदला लेंगे। वहां जनता की प्रतिक्रिया से स्पष्ट है कि ममता बनर्जी चुनाव हार रही हैं।

कांग्रेस नेता खड़गे के एक बयान के जवाब में उन्होंने कहा कि वह कह रहे थे कि पार्टी की 40 सीटें आ जाएंगी तो क्या पीएम फांसी लगा देंगे। श्री जावड़ेकर ने तंज कसते हुए कहा कि उनका टारगेट 40-45 सीटें ही हैं तो इससे क्या फर्क पड़ता है। यह कांग्रेस की बौखलाहट है।

राहुल गांधी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि प्रेम की उनकी नई परिभाषा है गाली-गलौज। उनसे प्रेरित होकर विपक्ष मोदी जी को गालियां देने में पीछे नहीं हट रहा है। शुक्रवार को मोदी जी को 56 गालियां दी जा चुकी थीं लेकिन अब तो यह संख्या सौ के करीब पहुंच रही है। भाजपा नेता ने कहा कि कांग्रेस यानी झूठ और लूट। जनता यह सब समझती है।

उन्होंने प्रियंका वाड्रा की चर्चा करते हुए कहा कि उन्होंने भदोही की सभा में क्या कह दिया कि पूरी जिला समिति ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। पार्टी अब धीरे-धीरे खत्म हो रही है।

(महेंद्र पाण्डेय)

कार्यालय सचिव

To Write Comment Please लॉगिन