Salient points of speech : Hon'ble Prime Minister Shri Narendra Modi ji addressing a public in Saharanpur (Uttar Pradesh)


द्वारा श्री नरेंद्र मोदी -
10-02-2022
Press Release

 

 

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा सहारनपुर, उत्तर प्रदेश में आयोजित जन-सभा में दिए गए उद्बोधन के मुख्य बिंदु

 

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने आज गुरुवार को रिमाउंट डिपो मैदान, सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) में आयोजित जन-सभा को संबोधित किया और सहारनपुर की जनता से एक बार फिर भारी बहुमत से उत्तर प्रदेश को भयमुक्त, दंगा मुक्त और अपराध मुक्त बनाने वाली भारतीय जनता पार्टी की योगी आदित्यनाथ सरकार बनाने की अपील की। कार्यक्रम में यूपी के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी भी उपस्थित थे।

 

       इस क्षेत्र के लोगों ने ठान लिया है कि जो उत्तर प्रदेश को विकास की नई ऊंचाई पर पहुंचाएगा, उसे वोट देंगे। जो यूपी को दंगामुक्त रखेगा, उसे वोट देंगे। जो हमारी बहन-बेटियों को भयमुक्त रखेगा, उसे वोट देंगे। जो अपराधियों को जेल भेजेगा, उसे वोट देंगे।

 

       भाजपा ने यूपी चुनाव के लिए जो घोषणा पत्र जारी किया है, वह लोक कल्याण का संकल्प पत्र है। भाजपा जो संकल्प लेती है, उसे पूरा करके दिखाती है।

 

       डबल इंजन की सरकार जो काम कर रही है, उसके लिए यूपी में भाजपा सरकार बहुत जरूरी है। गरीबों को पीएम आवास योजना के घर मिलते रहें, इसके लिए यूपी में भाजपा सरकार बहुत जरूरी है। गरीबों को अच्छे अस्पतालों में 5 लाख रुपए तक के इलाज की मुफ्त सुविधा मिलती रहे, इसके लिए यूपी में भाजपा सरकार बहुत जरूरी है। छोटे किसानों के बैंक खाते में पीएम किसान योजना का पैसा जाता रहे, इसके लिए यूपी में भाजपा सरकार बहुत जरूरी है।

 

       गरीबों को इस महामारी के समय मुफ्त राशन मिलता रहे, इसके लिए यूपी में भाजपा सरकार जरूरी है। गरीबों को कोरोना की वैक्सीन मुफ्त लगने में दिक्कत हो, इसके लिए यूपी में भाजपा सरकार जरूरी है क्योंकि ये घोर परिवारवादी लोग सरकार में होते तो वैक्सीन रास्ते में ही कहीं बिक जाती।

 

       सहारनपुर खेती किसानी के साथ ही उद्यमियों का भी गढ़ है। यहां लकड़ी और फर्नीचर का इतना काम होता है, आप सभी जानते हैं कि कोई भी सामान समय पर पहुंचाना जरूरी होता है, आर्डर मिले पर समय पर ना पहुंचे तो दिक्कत होती है। किसान भी समझते हैं, फल, फूल और सब्जी हो, लेकिन पहुंचाने में देर हो जाए तो पैदावार बर्बाद हो जाती है। इसे समझते हुए ही योगीजी की सरकार यूपी के अलग अलग जिलों को अच्छी सड़कों से जोड़ रहे हैं। यूपी की कनेक्टिविटी बढ़ा रहे हैं। चाहे गंगा एक्सप्रेसवे, दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे, दिल्ली यमुनोत्री हाइवे, दिल्ली सहारनपुर फोरलेन या फिर सहारनपुर एयरपोर्ट, यूपी में इतने बड़े बड़े काम पहले कभी नहीं हुए।

 

       ये हमारी ही सरकार है जिसने गन्ना किसानों को पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा भुगतान किया है। गन्ना किसानों को जितना पैसा पहले की सरकारों के 10 साल में मिला था, उससे ज्यादा राशि योगी जी की सरकार ने उन्हें दी है।

 

       हम गन्ना किसानों को एक और परेशानी से मुक्ति दिलाने का स्थायी उपाय भी कर रहे हैं।  हम किसानों को आत्मनिर्भर बनाना चाहते हैं, गन्ना किसानों के सामने चीनी की कीमत कम हों या चीनी मिलें बंद हों तो गन्ना किसान सबसे पहले परेशान होता था। दुनिया के बाजार में चीनी की पैदावार बढ़ जाए तो भी भारत में चीनी कारखाने बंद होने पर किसान को परेशानी होती है। चीनी का वैश्विक बाजार ऊपर नीचे हो जाए तो किसान परेशान। इस चुनौती से निपटने के लिए हमारी सरकार एक बड़े विजन के साथ स्थाई उपाय के रास्ते पर ले जाने का काम कर रही है।

 

       गन्ना किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए अब गन्ना से सिर्फ चीनी बने ऐसा नहीं, चीनी ना बने तो गन्ना किसान परेशान हो जाए, ऐसा नहीं, दुनिया में चीनी की मांग कम हो जाए और चीनी पैदा करने वाले चीनी पैदा करना बंद कर दें, तो इस परिस्थिति से निकालने के लिए जब जरूरत होगी चीनी बनाएंगे, जब जरूरत होगी एथेनाल बनाएंगे, लेकिन गन्ना किसान को परेशानी नहीं होने देंगे, इसके लिए बड़ा अभियान चल रहा है। यह गन्ना किसानों को लाभ दे रहा है और आर्थिक व्यवस्था को गारंटी, सुरक्षा देता है।

 

       कानून व्यवस्था सुधरने पर यूपी में, निवेशकों में एक बार फिर औद्योगिक विकास का विश्वास आया है। भाजपा सरकार यूपी के हर जिले, हर क्षेत्र की ताकत, वहां की विशेषता को पहचानकर, उसे बढ़ाने में जुटी है। इसी सोच के साथ वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट योजना शुरू की गई है।

 

       मैं इन दिनों मैं देख रहा हूं कि कुछ घोर परिवारवादी लोग, जनता से लगातार खोखले वायदे किए जा रहे हैं। इसलिए, इन लोगों के बहकावे में नहीं आइएगा।

 

       पहले की सरकारों में राशन माफिया हमारे गरीबों का राशन भी खा जाते थे। डबल इंजन की सरकार ने इनकी ये कारस्तानी को भी बंद कर दिया और अलीगढ़ का ताला लगा दिया। 100 साल के सबसे बड़े संकटकाल में, कोरोना वैश्विक महामारी में, गरीबों की सरकार ने किसी गरीब को भूखे नहीं सोने दिया। आज करोड़ों यूपी वासियों को मुफ्त राशन का डबल बेनिफिट मिल रहा है। इसमें बड़ी संख्या में हमारे दलित भाई-बहन, पिछड़ा वर्ग के साथी भी हैं।

 

       हमारी सरकार, हर मजलूम, हर पीड़ित मुस्लिम महिला के साथ खड़ी है। कोई मुस्लिम महिलाओं पर जुल्म ना कर सके, योगी जी की सरकार इसके लिए जरूरी है।

 

       मुज़फ्फरनगर में जो हुआ, वो तो कलंक था ही, यहां सहारनपुर में जो कुछ हुआ था, वो भी खौफनाक था। राजनीतिक संरक्षण में कैसे लोगों को निशाना बनाया जाता है, सहारनपुर का दंगा इसका प्रमाण है। ऐसी ही करतूतों के कारण 2017 में आप लोगों ने दंगा-वादियों को सबक सिखाया।

 

       सहारनपुर के दंगों के बड़े गुनहगार को अब इन माफियावादियों ने इस चुनाव में अपना साथी बना लिया है। और ये सिर्फ सहारनपुर की बात नहीं है। पूरे पश्चिमी यूपी में इन लोगों ने चुन-चुन कर अपराधियों को उतारा है। हालत ये है कि ये लोग राष्ट्र विरोधियों को अपना प्रस्तावक तक बना रहे हैं।

 

       सहारनपुर में व्यापार कारोबार बढ़े, दुकानदार साथी बिना चिंता के काम कर सकें, इसके लिए कानून का राज भी बहुत आवश्यक है। हर बहन बेटी को सुख चैन की जिंदगी चाहिए, कानून का डंडा चलना चाहिए, एक एक नागरिक को सुरक्षा मिलनी चाहिए।

 

       हम विकास भी करते हैं, अपनी विरासत पर भी उतना ही गर्व करते हैं। हम इंडस्ट्रीयल कॉरिडोर भी बनवाते हैं, करतारपुर साहिब कॉरिडोर का भी निर्माण कराते हैं। हमारी ही सरकार है जिसने गुरु गोविंद सिंह जी के वीर साहिबजादों की स्मृति में 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के तौर पर घोषित किया है।

 

       भाजपा सरकार यूपी के हर जिले हर क्षेत्र की ताकत वहां की विशेषता को पहचानकर उसे बढ़ाने में जुटी है। इसी सोच के साथ योगी जी की सरकार ने छोटे, लघु और कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए भी निरंतर काम किया है।

 

       सहारनपुर की लकड़ी नक्काशी आज विश्व में अपना डंका बजा रही है। 2017 से पहले इस उद्योग की कोई सुध लेने वाला नहीं था। भाजपा सरकार ने एक जिला एक उत्पाद में शामिल करके इसे ऊंचाई पर पहुंचाने का काम किया है, जबकि लकड़ी नक्काशी का काम तो पहले भी होता था, लेकिन इतनी सरकारें और इतने नेता आए, लेकिन किसी ने आपको पूछा ही नहीं। आज नक्काशी का जो काम है, उसको जीआई टैग डबल इंजन की सरकार ने ही दिलाने का काम किया है। जब मैं वोकल फोर लोकल बोलता हूं, उसमें आपके उत्पादन की ताकत जुड़ी हुई है।

 

महेंद्र कुमार

(कार्यालय सचिव)

To Write Comment Please लॉगिन