Salient points of speech : Hon'ble Prime Minister Shri Narendra Modi ji while addressing a public meeting in Heingang (Manipur)


द्वारा श्री नरेंद्र मोदी -
22-02-2022
Press Release

 

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा  में दिए गए हेंगंग, मणिपुर में आयोजित विशाल जनसभा में दिए गए उद्बोधन के मुख्य बिंदु

 

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने आज मंगलवार को हेंगंग, मणिपुर में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित किया और मणिपुर की जनता से प्रदेश की सुख, शांति और खुशहाली के लिए एक बार पुनः भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन वाली सरकार बनाने की अपील की। इससे पहले मणिपुर पहुँचने पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का भव्य स्वागत हुआ। स्थानीय जनता सड़कों के दोनों ओर आदरणीय प्रधानमंत्री जी के स्वागत में खड़े थे। पूरा वातावरणभारत माता की जय' के नारों से गुंजायमान हो रहे थे।

 

माननीय प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन के मुख्य बिंदु:

 

       बीते दशकों में आपने अनेक सरकारों को देखा है, उनका कामकाज देखा है। दशकों के कांग्रेस शासन में मणिपुर को असमानता और असंतुलित विकास ही मिला लेकिन बीते पांच वर्षों में भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार ने मणिपुर के विकास का पूरी ईमानदारी से प्रयास किया है। आपने भाजपा की गुड गवर्नेंस को भी देखा है और गुड इंटेंशन को भी। बीते पांच साल में हमने जो मेहनत की है, उसने आने वाले 25 सालों की एक ठोस नींव बनाई है।

 

       स्थायित्व और शांति स्थापित करने की जो प्रगति इन 5 सालों में शुरू हुई है, उसको अब हमें मणिपुर में परमानेंट बनाना है। इसलिए मणिपुर में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की डबल इंजन सरकार बननी अत्यंत आवश्यक है।

 

       भाजपा सरकार ने मणिपुर में असंभव को भी संभव बनाया है। बंद और ब्लॉकेड से मणिपुर का शहर हो या गांव, हर क्षेत्र को राहत मिली है, वरना कांग्रेस सरकार ने तो बंद और ब्लॉकेड को ही मणिपुर का भाग्य बना दिया था। एक समय था जब मणिपुर के लोगों के लिए सरकार तक पहुंचना बहुत मुश्किल था जबकि एन बीरेन सिंह जी ने अपनी सरकार की पहचान ‘people's government’ के तौर पर बनाई है।

 

       कांग्रेस पार्टी, नॉर्थ ईस्ट के लोगों की भावनाओं को, यहां के लोगों की तकलीफों को कभी समझ ही नहीं पाई। ये भाजपा नीत NDA की सरकार है जो नॉर्थ ईस्ट को अष्ठ लक्ष्मी मानते हुए, भारत के विकास का ग्रोथ इंजन मानते हुए, काम कर रही है। आप सभी की सेवा, आप सभी का विकास ही हमारी प्राथमिकता है।

 

       ये भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार है जिसने मणिपुर की महिलाओं, यहां की बहनों-बेटियों की आशाओं-आकांक्षाओं को समझा और उनके लिए दिन रात मेहनत की। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मणिपुर में 60 हजार से ज्यादा घर बनाए जा रहे हैं। इसमें से ज्यादातर पर मालिकाना हक महिलाओं का ही है। मणिपुर के गांवों में रहने वाली हमारी बहनों को पीने के पानी के लिए जो दिक्कत उठानी पड़ती थी, इसका भी हमें ऐहसास है। महिलाओं की इस समस्या को दूर करने के लिए डबल इंजन की भाजपा सरकार ने हर घर जल अभियान चलाया।

 

       कांग्रेस ने कभी मणिपुर की जनता के सामर्थ्य पर विश्वास नहीं किया, आपसे स्नेह नहीं किया। आज भी कांग्रेस के नेता यहां आकर बड़ी-बड़ी बातें करते हैं लेकिन दूसरे राज्यों में जाते ही नॉर्थ ईस्ट की संस्कृति, नॉर्थ ईस्ट के पहनावे का मजाक उड़ाते हैं। हमारे लिए मणिपुर सहित ये पूरा क्षेत्र ईस्ट एशिया के साथ भारत के व्यापार-कारोबार का गेटवे है। इसलिए भारतीय जनता पार्टी की सरकार, मणिपुर को देश के रेल मैप पर लाई है। जीरीबाम को रेल से जुड़े हुए 5-6 साल हो चुके हैं। कुछ दिन पहले जब रानी गाइदिन्ल्यू स्टेशन पर पहली गुड्स ट्रेन पहुंची थी, तो आप सभी साथियों के साथ मुझे भी बहुत खुशी हुई। वो दिन दूर नहीं है जब इंफाल तक भी रेल आएगी, आप रेल के जरिए पूरे देश से कनेक्ट हो जाएंगे

 

       मणिपुर में जो देश की पहली स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी बनाई गई है, वह इस क्षेत्र को स्पोर्ट्स का इंटरनेशनल हब बनाएगी। भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूरे नॉर्थ ईस्ट में स्पोर्ट्स टैलेंट को प्रोत्साहित कर रही है, स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर पर इन्वेस्ट कर रही है। हमारी सरकार ने हर साल 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय किया है। इसमें मणिपुर की हर जनजाति का भी गौरव है, उसकी पहचान का गौरव है। हमारी सरकार, मणिपुर में रानी गाइदिन्ल्यू के नाम पर म्यूज़ियम भी बनवा रही है।

 

       भारतीय जनता पार्टी सरकार बैंबू किसानों को, बैंबू इंडस्ट्री को, यहां के लघु एवं मध्यम उद्योगों MSMEs को भी प्रमोट कर रही है। आपको याद होगा, बैंबू से जुड़े कानून में बदलाव भी हमारी ही सरकार ने किया है। हमारी सरकार ने जो मिशन ऑयल पाम शुरू किया है, उसका भी लाभ मणिपुर के किसानों को होगा।

 

       हमारी सरकार ने कोविड महामारी के दौरान राज्य की काफी अच्छी तरह से देखभाल की है। मणिपुर में सभी को मुफ्त टीका उपलब्ध कराया जा रहा है। अगर इस तरह की महामारी 2017 से पहले आ गई होती, तो क्या होता?

 

       हमारी सरकार में 10 में से 7 मणिपुरी अब मुफ्त राशन से लाभान्वित हो रहे हैं। मणिपुर की मातृशक्ति ने विदेशी ताकतों के खिलाफ ऐतिहासिक लड़ाई का नेतृत्व किया था। पूर्व की सरकारों ने कभी भी मणिपुरी महिलाओं के जीवन को आसान बनाने का प्रयास नहीं किया। केवल भाजपा-नीत एनडीए सरकार ने ही उनकी समस्याओं को समझा और उनके जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में बेहतर काम किया।

 

महेंद्र कुमार

(कार्यालय सचिव)

To Write Comment Please लॉगिन