Salient points of speech of Hon'ble Prime Minister Shri Narendra Modi ji while addressing a public rally in Shivamogga (Karnataka)


द्वारा श्री नरेंद्र मोदी -
18-03-2024
Press Release

 

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा शिवमोगा (कर्नाटक) में आयोजित विशाल जनसभा में दिए गए उद्बोधन के मुख्य बिंदु

 

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने आज सोमवार को शिवमोगा, कर्नाटक में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित किया और प्रदेश की जनता से राज्य की हर सीट पर पूरी ताकत से एनडीए को विजयी बनाने की अपील करते हुए ‘4 जून को 400 पार’ के लक्ष्य को साकार करने का आह्वान किया।

 

आदरणीय प्रधानमंत्री जी के उद्बोधन के मुख्य बिंदु

 

      यह मैदान अपार ऊर्जा से भरा हुआ लगता है, ऐसा आपका उत्साह रहा है! प्यार, खुशी और आशीर्वाद का यह माहौल कर्नाटक में भाजपा के प्रति मजबूत समर्थन का प्रमाण है। निश्चित ही यह दृश्य भ्रष्ट इंडी अलायंस की नींद गायब कर देगा। आप लोग सुनिश्चित करें कि कर्नाटक की हर सीट से मोदी के 'डेवलेपमेंट एंबेसडर' को चुनेंगे। मैं आपसे कर्नाटक की सभी 28 सीटें भाजपा-एनडीए को देने का आग्रह करता हूं।

 

      भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी प्राथमिकताएं हैं – विकास, गरीब कल्याण और सामर्थ्यवान भारत! कांग्रेस की मंशा कभी काम की नहीं होती। कांग्रेस का केवल एक ही इरादा होता है - लोगों को लूटना, अपनी जेबें भरना!

 

      कांग्रेस का पहला हथकंडा है - झूठ बोलो! बड़े-बड़े झूठ बोलो! कांग्रेस की दूसरा हथकंडा है - अपने झूठ को ढकने के लिए, नए झूठ बोलो। कांग्रेस का तीसरा हथकंडा है - जब पकड़े जाओ, तो अपनी करतूतों का ठीकरा दूसरों के सर फोड़ दो।

 

      कल इंडी अलायंस की तरफ से एक खुला ऐलान किया गया - वो लोग हिंदू धर्म में समाहित शक्ति को समाप्त करना चाहते हैं। हिंदू समाज जिन्हें शक्ति मानता है, उस शक्ति के विनाश का ऐलान इंडी गठबंधन ने कर दिया है।

 

      अगर शक्ति विनाश का उनका ऐलान है, तो शक्ति उपासना का मेरा भी ऐलान है। मैं जब सार्वजनिक जीवन में आया, जब मैंने अपने समय का पल-पल औऱ शरीर का कण-कण लोगों की सेवा के लिए समर्पित करने का संकल्प लिया तो मुझे इसी शक्ति ने ऊर्जा दी।

 

      आज भी मैं शक्ति की उपासना करता हूं, देश के कोटि-कोटि लोग हिंदू धर्म की इस शक्ति के उपासक हैं। मेरे लिए देश की नारी शक्ति इसी शक्ति का प्रतिबिम्ब है। मेरे लिए देश की नारीशक्ति वोटर नहीं बल्कि मां शक्ति स्वरूपा है। नारीशक्ति का यही आशीर्वाद मेरा सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है।

 

      कांग्रेस ने सबसे पहले देश को जाति में बांटा, समुदाय में बांटा, धर्म क्षेत्र और भाषा के आधार पर लोगों को बांटा और सत्ता हासिल करने के लिए कांग्रेस के समय देश का बंटवारा भी हो गया। हाल ही में, कर्नाटक के एक कांग्रेस सांसद ने देश को एक बार और बांटने का बयान दिया है। ऐसे सांसद को पार्टी से निकाल फेंकने के बजाय कांग्रेस उसका बचाव कर रही है।

 

      कर्नाटक की जनता इस बार के लोकसभा में कांग्रेस को चुन-चुन कर साफ कर देना चाहिए। आप अपने वोट से कांग्रेस के विभाजनकारी मंसूबों को ध्वस्त करना है। कांग्रेस के पास विकास का कोई एजेंडा नहीं है, सिर्फ झूठ और झूठ है। कांग्रेस की नीतियों की वजह से गरीब और गरीब होता गया, कंगाल होता गया। कांग्रेस ने हमेशा देश के गरीब को मूल सुविधाओं से दूर रखा।

 

      पिछले 10 साल में भारत के 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। ये इसलिए संभव हुआ क्योंकि हमने गरीबों की समस्याओं पर फोकस किया।

 

      ये जो लाखों-करोड़ों लोगों को हमारी योजनाओं का फायदा मिला है, उसमें एससी, एसटी और ओबीसी समुदाय के लोग हैं। वंचित समुदाय की सेवा के प्रति भाजपा लगातार समर्पित है। आजाद भारत के इतिहास में भाजपा ही वो पार्टी है जिसने एससी और एसटी समुदाय से निकले व्यक्तित्वों को राष्ट्रपति पद पर आसीन किया है।

 

      आज दुनिया में लोग भारत के आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर की चर्चा कर रहे हैं। भारत की पहचान अब मेट्रो और अंडर वाटर मेट्रो से हो रही है। भारत की पहचान हाई स्पीड इंटरनेट और फाइव जी से होती है। भारत की पहचान गांव-गांव यूपीआई टेक्नोलॉजी से होती है। भाजपा अब इसी विकास अभियान को बढ़ावा दे रही है।

 

      पिछली बार मैं यहां शिवमोगा एयरपोर्ट का उद्घाटन करने आया था। शिवमोगा में कई ऐसे विकासकार्य किए गए जिससे यहां के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं। अगले पांच साल देश उन फैसलों का गवाह बनेगा जो पहले कभी नहीं हुए। अगले पांच सालों में गरीब-कल्याण की योजनाएं 100 फीसदी लोगों को तक पहुंचेगी। अगले पांच सालों में युवाओं के लिए अवसर के नए द्वार खुलेंगे। ये रास्ता आपके वोट से पक्का होगा।

 

      कांग्रेस ने कर्नाटक को अपना एटीएम बना लिया है। यहां उनकी लूट इतनी बढ़ गई है कि सरकार चलाने के लिए पैसे तक नहीं बचे हैं। कोई यहां CM इन वेटिंग है, कोई यहां CM फ्यूचर एस्पिरेंट है, कोई यहां सुपर CM है, कोई यहां शैडो CM है और इतने सारे CM के बीच एक दिल्ली के कलेक्शन मिनिस्टर भी हैं।

 

 ********************

To Write Comment Please लॉगिन