Salient points of speech : Hon'ble Raksha Mantri Shri Rajnath Singh while addressing a public rally in Kottayam (Kerala)


18-04-2024
Press Release

 

केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह द्वारा केरल के पथानामथिट्टा (कोट्टायम) में आयोजित जनसभा को दिए गए उद्बोधन के मुख्य बिन्दु

 

इन लोकसभा चुनावों में केरल में डबल डिजिट के साथ एनडीए देश में 400 पार के साथ सरकार बनाने वाली है।

**********************

केरल की अपनी महान संस्कृति है, यहां के लोग खुले विचारों और अच्छा सोचने वाले लोग हैं जबकि कांग्रेस और एलडीएफ पुरानी सोच रखने वाली पार्टियां हैं।

**********************

कांग्रेस और लेफ्ट केरल में लड़ते हैं लेकिन दिल्ली में जाकर मिल जाते हैं। यह दोनों पार्टियां मिलकर जनता की आंखों में धूल झोंकने का कार्य कर रही हैं।

**********************

 जनता डबल डिजिट में एनडीए के उम्मीदवारों को जिताकर संसद भेज दे तो जितने भी भ्रष्टाचार के आरोप केरल सरकार पर लगे हैं, उनकी जांच केंद्र सरकार कराएगी।

**********************

पहली बार स्वतंत्र भारत में गरीबी से 25 करोड़ लोगों को बाहर निकालने का कार्य आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने किया है।

**********************

सबकी लॉन्चिंग हो रही है लेकिन कांग्रेस के एक युवा नेता की लॉन्चिंग बीते 20 वर्षों में नहीं हो पाई है। कांग्रेस का राहुल यान” तो लॉन्च हो पा रहा है और तो कहीं लैंड कर पा रहा है।

**********************

राहुल गांधी उत्तर प्रदेश से पलायन करके केरल गए हैं लेकिन इस बार वायनाड की जनता ने भी मन बना लिया है कि राहुल गांधी को अपना सांसद नहीं बनाएंगे।

**********************

 

केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने आज गुरूवार को केरल के पथानामथिट्टा (कोट्टायम) में जनसभा को संबोधित किया। इस कार्यक्रम के दौरान मंच पर भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री ए. पी. अबदुल्लाकुट्टी, पथानामथिट्टा प्रत्याशी अनिल के. एंटनी एवं अन्य नेतागण उपस्थित रहे। अपने संबोधन में केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस और लेफ्ट शासन में हुए घोटालों को रेखांकित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल में हुए जनकल्याणकारी और विकास कार्यों का उल्लेख किया।

 

केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने पथानामथिट्टा से भाजपा प्रत्याशी श्री अनिल के एंटनी की सराहना करते हुए कहा कि वह पार्टी में बहुत बेहतर कार्य कर रहे हैं और इनका भविष्य बहुत उज्ज्वल है। यह बहुत ही सम्मानित नेता श्री ए के एंटनी के पुत्र हैं और उनेक प्रति मेरे दिल में बहुत समान है। श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि एके एंटनी भले ही कांग्रेस पार्टी के नेता हैं लेकिन उनकी ईमानदारी पर कोई प्रश्न नहीं लगा सकता। वे भले ही पार्टी की बाध्यताओं के चलते श्री अनिल के एंटनी का चुनावों में सहयोग न कर पाएं लेकिन एक पिता के तौर पर उनके पुत्र को आशीर्वाद अवश्य दें। श्री राजनाथ सिंह ने अनिल एंटनी को सलाह देते हुए कहा कि चुनाव के दिन वे अपने पिता के पैर छूकर ही वोट दें।

 

श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि इस देश में यदि दूरदर्शी विचारधारा वाली कोई पार्टी है तो वो भारतीय जनता पार्टी हैहिंदुस्तान का नौजवान भी चाहता है कि भारतीय जनता पार्टी को आगे जाना चाहिए। भारत का कद वैश्विक स्तर पर बढ़ाने का कार्य आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ही कर सकती है। भाजपा इस देश के और युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए कार्य कर रही है। श्री राजनाथ सिंह ने केरल की अपनी पूर्व जनसभाओं में जनता के उत्साह का उल्लेख करते हुए कहा कि इस बार केरल में भारतीय जनता पार्टी को डबल डिजिट सीटों पर विजयी होने से दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक सकती। भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार बीते 10 वर्षों में भारत का कद विश्व में बढ़ाने में सफल रही है। पहले विश्व भारत की बात को गंभीरता से नहीं सुनता थे लेकिन आज यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय पटल पर अन्य देश भारत को गंभीरता से सुनते हैं। दस वर्षों पहले भारत विश्व में अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में 11वें स्थान पर था लेकिन आज आज भारत विशव की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और वित्तीय संस्थाओं का अनुमान है कि वर्ष 2027 तक भारत विश्व की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

 

कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार पर प्रहार करते हुए श्री सिंह ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर एक भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा है और देश को एक ऐसी साफ सुथरी सरकार अगर कोई पार्टी दे सकती है तो वो भारतीय जनता पार्टी ही है। श्री राजनाथ सिंह ने प्रत्याशी अनिल एंटनी के पिता के द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उनपर एक भी भ्रष्टाचार का आरोप आज तक नहीं लगा है लेकिन कांग्रेस के बहुत सारे मंत्रियों के ऊपर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं जिसके चलते उन्हें जेल की हवा भी खानी पड़ी थी। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने कहा था कि दिल्ली से भेजे 100 पैसे में से केवल 14 पैसे लोगों तक पहुंचते हैं और 86 पैसे भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाते हैं। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने इस बात को चुनौती समझते हुए इसपर काम किया। मोदी सरकार ने जन-धन खाते, आधार कार्ड और मोबाइल की त्रिमूर्ति का एक ऐसा ईकोसिस्टम तैयार किया है कि आज अगर 100 पैसे भेजे जाते हैं, तो पूर्ण राशि लोगों तक पहुंचती है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को भाषण देकर समाप्त नहीं किया जा सकता है बल्कि भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए व्यवस्था में परिवर्तन लाने की आवश्यकता होती है।

 

श्री राजनाथ सिंह ने बताया कि भारत एकमात्र ऐसा देश है जहां डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन बहुत ही तेजी के साथ हुआ है। भारत में 5जी तेजी के साथ रोल आउट हो रहा है और 6जी का प्लान तेजी के साथ तैयार हो रहा है। भारत आज दुनिया का एक मात्र पहला देश है जहां यूपीआई के माध्यम से पूरे विश्व का 46 प्रतिशत ट्रांजेक्शन केवल भारत में होता है। पहले 92 प्रतिशत मोबइल का भारत आयात करता था लेकिन आज भारत न सिर्फ आज मोबाइल का उत्पादन कर रहा है बल्कि 92 प्रतिशत मोबाइल दुनिया के दूसरे देशों को निर्यात भी कर रहा है। पूरे विश्व की सबसे विश्वसनीय अगर कोई पार्टी है तो वो भारतीय जनता पार्टी है। भाजपा के घोषणा पत्र में जो वादे रहते हैं वह हमेशा पूर्ण किए जाते हैं। भारतीय जनता पार्टी के घोषणा पत्र में धारा 370 को हटाकर जम्मू कश्मीर को सामान्य राज्य का दर्जा देना था और भाजपा ने धारा 370 को समाप्त करने का कार्य किया।

 

केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा ने नागरिकता संशोधन अधिनियम पास करने की बात की थी और हमने प्रतिबद्धता के साथ इस कानून को पास किया। कांग्रेस और सीपीएम के लोग आम जनता के बीच इस कानून को लेकर भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं जिसे लेकिन मैं ये स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि यह नागरिकता संशोधन अधिनियम किसी की भी नागरिकरता लेने वाला नहीं है बल्कि देने वाला कानून है। भाजपा सरकार हमेशा से राम मंदिर बनाने के लिए प्रतिबद्ध थी और आज भव्य राम मंदिर भी बन गया और उसकी प्राण प्रतिष्ठा भी हो गयी है। भारतीय जनता पार्टी जाति, धर्म और पंथ के नाम पर कोई भी भेदभाव करने वाली पार्टी नहीं है, भाजपा सरकार बनाने के लिए राजनीति नहीं करती बल्कि राष्ट्र निर्माण के लिए राजनीति करती है। पिछले दशकों में कांग्रेस के शासन में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी का कहना था कि कांग्रेस सरकार आएगी तो गरीबी हटाएगी लेकिन हटाना तो दूर ये लोग गरीबी को कम भी नहीं कर पाए। पहली बार स्वतंत्र भारत में गरीबी से 25 करोड़ लोगों को बाहर निकालने का कार्य आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने किया है। भाजपा के राजनीतिक विरोधियों के पास इस समय कोई मुद्दा नहीं है इसलिए ये लोग धर्म के आधार पर भेदभाव का आरोप भाजपा पर लगाते हैं। श्री राजनाथ सिंह ने बताया कि अरब के 5 मुस्लिम देशों ने अपने यहां का सबसे बड़ा सम्मान आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को दिया है। भाजपा की राजनीति का आधार धर्म के नाम पर भेदभाव करना नहीं है बल्कि न्याय भाजपा का आधार है

 

उन्होंने कहा कि 10 वर्षों में भारत मंगलयान के माध्यम से मंगल पर पहुंच गया। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर उतारने वाला पहला देश भारत है। भाजपा अगले 5 वर्षों में गगनयान की भी लॉन्चिंग करने जा रही है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सबकी लॉन्चिंग हो रही है लेकिन कांग्रेस के एक युवा नेता की लॉन्चिंग बीते 20 वर्षों में नहीं हो पाई हैकांग्रेस का राहुल यान तो लॉन्च हो पा रहा है और तो कहीं लैंड कर पा रहा है। राहुल गांधी उत्तर प्रदेश से पलायन करके केरल आ गए हैं लेकिन इस बार वायनाड की जनता ने भी ये मन बना लिया है कि राहुल गांधी को अपना सांसद नहीं बनाएंगे। कांग्रेस और लेफ्ट केरल में लड़ते हैं लेकिन दिल्ली में जाकर मिल जाते हैं। यह दोनों पार्टियां मिलकर जनता की आंखों में धूल झोंकने का कार्य कर रही हैं। केरल की सरकार पर भ्रष्टाचार के बहुत सारे आरोप हैं, सहकारिता घोटाला भी इसी सरकार में हुआ है। श्री राजनाथ सिंह ने जनता को विश्वास दिलाते हुए कहा कि जनता डबल डिजिट में एनडीए के उम्मीदवारों को जिताकर संसद भेज दे तो जितने भी भ्रष्टाचार के आरोप केरल सरकार पर लगे हैं उनकी जांच केंद्र सरकार कराएगी

 

श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि एक बार जिस राज्य ने कांग्रेस और कम्युनिस्टों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है फिर दोबारा वहां उनकी वापसी नहीं हो पाई है। तमिलनाडु में कांग्रेस आखिरी बार 1962 में जीती थी, उत्तर प्रदेश, गुजरात और बिहार में भी कांग्रेस ने 4 दशकों पहले चुनाव जीता था। ओडिश से भी 3 दशकों से कांग्रेस सरकार से बाहर है। देश के अधिकांश राज्यों में कांग्रेस का एक भी सांसद नहीं है। त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में भी पहले लेफ्ट का बोलबाला था लेकिन वहां भी लेफ्ट के लिए सत्ता में नों एंट्री हो गई है। कारण स्पष्ट है कि जनता समझ गई है कि कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियां जनता के हित के लिए कुछ भी नहीं कर सकती हैं। लेफ्ट और कांग्रेस का देश विरोधी स्वरूप जनता के सामने गया है, कांग्रेस सर्जिकल और एयरस्ट्राइक का सेना से सबूत मांगती है। केरल की अपनी महान संस्कृति है, यहां के लोग खुले विचारों और अच्छा सोचने वाले लोग हैं जबकि कांग्रेस और एलडीएफ पुरानी सोच रखने वाली पार्टियां हैं। कांग्रेस आज भी 19वीं शताब्दी की सोच के साथ चल रही है। जहां से वामपंथ के विचार की शुरुआत हुई आज वहां से भी वामपंथ समाप्त हो चुका है। कांग्रेस पार्टी ओबीसी विरोधी भी है, कांग्रेस ने पिछड़ा वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा देने का भी विरोध किया था। भाजपा शासन में बीते 10 वर्षों में समाज के हर वर्ग के लिए जितना किया जा सकता है, किया गया है।

 

केन्द्रीय रक्षा मंत्री ने कहा कि ईराक में युद्ध में फंसी नर्सों को आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में वापस भारत लाया गया। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच फंसे भारतीय छात्रों को 4 घंटे के लिए युद्ध विराम करवाकर सुरक्षित भारत वापस लाने का कार्य किया गया। यह भारत के बढ़ते कद के उदाहरण हैं। भारतीय जनता पार्टी पर गलत आरोप लागते हुए केरल सरकार सुप्रीम कोर्ट गई थी लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को फटकार लगाते हुए कहा था कि केरल के वित्तीय संकट की जिम्मेदार सिर्फ राज्य सरकार है। श्री राजनाथ सिंह ने जनता से भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने की अपील की। आज राजनीतिक विश्लेषक भी यह कह रहे हैं इन लोकसभा चुनावों में केरल में डबल डिजिट के साथ भाजपा भव्य शुरुआत कर सकती है। श्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा प्रत्याशी श्री अनिल एंटनी को विजयी बनाने की अपील करते हुए कहा कि भाजपा ज्वाइन करते ही अनिल एंटनी को भाजपा ने सम्मान दिया है क्योंकि अनिल एंटनी एक पढे-लिखे नेता हैं, जो सिर्फ केरल ही नहीं भारत के भविष्य भी बनने की क्षमता रखते हैं।

 

**********************

 

 

To Write Comment Please लॉगिन