Salient points of virtual press conference of BJP National Spokesperson Shri Rajyavardhan Singh Rathore


द्वारा श्री राज्यवर्धन सिंह राठौर -
16-01-2022
Press Release

 

देश में कोविड वैक्सीनेशन अभियान के एक वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ की वर्चुअल प्रेस वार्ता के मुख्य बिंदु

 

कोरोना के खिलाफ देशव्यापी टीकाकरण अभियान ने रविवार को एक साल पूरा कर लिया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने आज एक प्रेस वार्ता को वर्चुअली संबोधित किया और माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में दुनिया के सबसे बड़े और सबसे तेज गति से चलने वाले वैक्सीनेशन अभियान के विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही उन्होंने इस अभियान को सफल बनाने में वैज्ञानिकों, फ्रंटलाइन वर्कर्स और हेल्थ वर्कर्स के परिश्रम की पराकाष्ठा को भी नमन किया। उन्होंने वैक्सीनेशन अभियान को सफल बनाने में माननीय प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी के नेतृत्व में पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं के योगदान की भी सराहना की।

 

प्रेस वार्ता के मुख्य बिंदु:

 

     ठीक एक साल पहले, 16 जनवरी 2021 को भारत ने भयंकर कोविड महामारी के बीच अपने 135 करोड़ से अधिक लोगों को टीका लगाने की कठिन यात्रा शुरू की थी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में असंभव सा लगने वाला कार्य संभव हुआ। पूरी दुनिया ने मुक्त कंठ से हमारी सराहना की। ये माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी हैं जिनके नेतृत्व में हमारे वैज्ञानिकों, उद्यमियों, फ्रंटलाइन वर्कर्स और हेल्थ वर्कर्स के एकजुट प्रयास से भारत ने वैक्सीनेशन के क्षेत्र में एक नया अध्याय लिखा है। भारतीय जनता पार्टी तमाम मुश्किलों पर विजय प्राप्त करते हुए दुनिया के सबसे बड़े और सबसे तेज टीकाकरण के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को साधुवाद देती है और हमारे वैज्ञानिकों, उद्यमियों, फ्रंटलाइन वर्कर्स और हेल्थ वर्कर्स के अतुलनीय परिश्रम की पराकाष्ठा को नमन करते हुए उन्हें बधाई देती है।

 

     आज का दिन हर भारतीय के लिए गर्व का दिन है क्योंकि हर भारतीय इस महत्वपूर्ण अभियान का हिस्सा थे। इसलिए भाजपा समस्त देशवासी को इस अभियान को सफल बनाने के लिए बधाई देती है। साथ ही पार्टी अपने करोड़ों कार्यकर्ताओं को भी साधुवाद देती हैं जिन्होंने इस असंभव अभियान को संभव बनाने में अपना तन-मन समर्पित कर दिया था।

 

     इतने बड़े पैमाने पर नागरिकों को मुफ्त टीके उपलब्ध कराना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। यह हमारे प्रधान मंत्री की संवेदनशीलता, दूरदर्शी विचारों और सेवा के दृढ़ संकल्प को रेखांकित करता है।

 

     अब तक 157 करोड़ से अधिक वैक्सीन डोज एडमिनिस्टर हो गए हैं। आज लगभग 66 करोड़ लोग पूरी तरह से वैक्सीनेटेड हैं। 91 करोड़ लोगों को फर्स्ट डोज लगाया जा चुका है। पिछले साल 2021 के जनवरी महीने की 16 तारीख को कोरोना टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई थी। इसका मतलब हर दिन औसतन 43 लाख डोज लगाई गई। 76 करोड़ से अधिक महिलाओं को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। ग्रामीण इलाकों में कोविड टीकाकरण केंद्रों में 99 करोड़ डोज दी गई। इसके साथ ही, फ्रंटलाइन वर्कर्स, स्वास्थ्यकर्मी और 60 से ऊपर के बुजुर्गों को बूस्टर डोज भी लगने लगी है। अब तक 67 लाख से ज्यादा ऐसे लोगों को वैक्सीन लगाई गई है जिनके पास पहचान पत्र नहीं था। जेल में अब तक 6 लाख से ज्यादा कैदियों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। वहीं आदिवासी जिलों में 11 करोड़ से अधिक लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। वहीं नियर टू होम कोविड वैक्सीनेशन सेंटर्स के दौरान 40 करोड़ से अधिक वैक्सीन डोज दी गई। 15 से 17 साल के बच्चों के लिए वैक्सीनेशन शुरू होने के बाद पहले 10 दिनों के अंदर 3 करोड़ से अधिक बच्चों को पहली डोज लगाई गई। अब तक 15 से 17 साल के 3.31 करोड़ बच्चों को पहली डोज लगाई जा चुकी है।  1 दिसंबर से रोजाना औसतन 68 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। पिछले साल 25 करोड़ वैक्सीन 36 दिनों के रिकॉर्ड समय में लगाए गए थे।

 

     माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन पर 17 सितंबर को भारत ने कोविड वैक्सीनेशन का नया रिकॉर्ड कायम किया था। इस दिन पूरी दुनिया में सबसे अधिक वैक्सीनेशन भारत में हुआ था। एक दिन में ही ढाई करोड़ से अधिक वैक्सीनेशन हुआ। देश ने कई बार एक दिन में एक करोड़ से अधिक वैक्सीनेशन का आंकड़ा पार किया। भारत ने पिछले साल 21 अक्टूबर को 100 करोड़ वैक्सीनेशन का आंकड़ा हासिल किया था। टीकाकरण अभियान की शुरुआत होने के बाद 278 दिनों में लोगों को 100 करोड़ डोज दी जा चुकी थी।

 

     भारत ने 9 महीने से भी कम समय में दो-दो मेड इन इंडिया वैक्सीन बना कर दिखा दिया कि भारत यदि ठान ले तो नामुमकिन भी मुमकिन हो सकता है। हले बीमारियों का टीका देश में आने में वर्षों लग जाते थे। जापानीज इन्सेफेलाइटिस, पोलियो, टिटनेस आदि का टीका आने में वर्षों लग गए थे लेकिन कोविड वैक्सीन के दुनिया में आने के चंद दिनों बाद ही मोदी सरकार अपने बल-बूते देश में लाने में सफल रही। 14 अप्रैल 2020 को ही माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने कोविड वैक्सीन परवैक्सीन टास्क फ़ोर्सगठित किया था। वैक्सीन टास्क फ़ोर्स गठित होने के 15 दिनों के भीतर ही वैक्सीन निर्माण के मार्ग में आने वाली सभी बाधाओं को दूर कर दिया गया।

 

     28 नवंबर 2020 को माननीय प्रधानमंत्री जी ने कोविड वैक्सीन निर्माण की तीनों फैसिलिटी सीरम इंस्टीट्यूट, भारत बायोटेक और जायडस बायोटेक का दौरा किया और वैक्सीन निर्माण का जायजा लिया। उनके इस प्रयास से केवल वैज्ञानिकों को प्रोत्साहन मिला बल्कि देश के नागरिकों में भी यह विश्वास जागा कि वैक्सीन निर्माण में भारत अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

 

     टीकाकरण अभियान की शुरुआत से ही विपक्ष द्वारा प्रोपेगैंडा किया गया। कभी वैक्सीन को बीजेपी की वैक्सीन कहा गया तो कभी देशवासियों को गिनी पिग्स और लैब रैट्स कांग्रेस कहा गया। कभी वैक्सीन की गुणवत्ता पर सवाल उठाये गए तो कभी वैक्सीन को अप्रूवल देने पर हमला किया गया। कांग्रेस की सरकारों ने अपने शासित राज्यों में वैक्सीन को लगवाने में भी आनाकानी की और लाखों डोज को बर्बाद भी किया। कांग्रेस शासित राज्यों में केंद्र की ओर से दिए गए वैक्सीन में भी घोटाले किये गए। विपक्ष के तमाम नेताओं ने टीकाकरण के अभियान पर संदेह पैदा करने की कोशिश की लेकिन देशवासियों ने पूरी एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए सच का साथ दिया, माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के हाथों को मजबूत किया और इस अभियान को सफल बनाया।

 

महेंद्र कुमार

(कार्यालय सचिव)

To Write Comment Please लॉगिन