BJYM Press Release


09-07-2019
Press Release

भारतीय जनता पार्टी

 

प्रेस विज्ञप्ति

समाज के विभिन्न वर्गों व क्षेत्रों के 30 से अधिक प्रमुख युवाओं ने आज भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा मुख्यालय, दिल्ली में आयोजित विशेष जॉइनिंग कार्यक्रम में युवाओं ने सदस्यता ग्रहण की। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव श्री अरुण सिंह और राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी श्री अनिल बलूनी, सांसद ने नए युवा सदस्यों का भाजपा का पटका पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम की संयोजन और नेतृत्व, भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन, सांसद ने की।

पूनम महाजन ने युवाओं का स्वागत किया और प्रसन्न्ता व्यक्त की, कि समाज के विभिन्न क्षेत्रों और वर्गों के लोग स्वेच्छा से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने नेतृत्व से प्रोत्साहित होकर पार्टी में शामिल हो रहे हैं। भाजयुमो, देश में 60% युवा आबादी तक पहुंचेगी और उन्हें भाजपा में शामिल होने के लिए प्रेरित करेगा।

जम्मू-कश्मीर के रईस अहमद भट पार्टी में शामिल हुए। रईस स्वर्गीय गौहर अहमद भट के बड़े भाई हैं जो भाजयुमो शोपियां के जिला अध्यक्ष थे। उनका गला काट दिया गया था और भाजपा से जुड़े होने के कारण शहीद हो गए थे।

29 वर्षीय दिव्यांग लड़की दिशा मारू भी भाजपा में शामिल हुईं। दिशा, स्वामी ब्रह्मानंद प्रतिष्ठान, मुंबई में विशेष आवश्यकताओं वाले लोगों के लिए एक प्रेरणा का केंद्र है। दिशा, एशिया पैसिफिक स्पेशल ओलंपिक गेम्स 2013 में तैराकी में 2 कांस्य पदक जीते, ऑस्ट्रेलिया में और 1 रजत पदक अमेरिका के लॉस एंजिल्स में विशेष ओलंपिक विश्व ग्रीष्मकालीन खेलों में जीता। उन्होंने 2000 में नृत्य में राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीता है।

अर्जुन अवार्ड विजेता जूडो प्लेयर यशपाल सोलंकी, इंटरनेशनल बास्केट बॉल प्लेयर योगेश कादरिया, नेशनल हॉकी प्लेयर सुमीत शुक्ला सहित अन्य लोग पार्टी भी शामिल हुए।

इसके अतिरिक्त जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल और केरल में राजनैतिक हिंसा के दौरान मारे गए भाजपा कार्यकर्ताओं के परिवार के युवाओं ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

To Write Comment Please लॉगिन