Press Note by BJP National Vice President Dr. Vinay Sahasrabuddhe


21-11-2019
Press Release

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ विनय सहस्रबुद्धे की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति

भारतीय जनता पार्टी ने जिला संगरूर, पंजाब के गाँव चंगालीवाला में दलित मजदूर जगमेल सिंह की नृशंस हत्या की हालिया घटना की जाँच कर रिपोर्ट करने के लिए संसद के तीन सदस्यों का एक पैनल गठित किया है। इस तीन सदस्यीय समिति में पार्टी उपाध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य डॉ. विनय सहस्रबुद्धे, पूर्व मंत्री एवं बागपत से सांसद डॉ. सत्यपाल सिंह और झारखंड से लोकसभा सदस्य श्री वी. डी. राम शामिल हैं। डॉ. सत्यपाल सिंह और वी डी राम दोनों पूर्व वरिष्ठ पुलिस अधिकारी हैं।

यह समिति शनिवार 23 नवंबर 2019 को संगरूर के चंगालीवाला का दौरा करेगी जहाँ वह स्वर्गीय जगमेल सिंह के परिवार से मिलेगी जिन्हें अकथनीय अमानवीय अत्याचार से गुजरना पड़ा और बाद में जिनकी निर्मम हत्या कर दी गई। इसके अलावे यह समिति समुदाय के नेताओं, ग्रामीणों और सरकारी अधिकारों से भी मुलाक़ात करेगी। अन्य मुद्दों के अलावा समिति मृतक को त्वरित चिकित्सा सहायता प्रदान करने और इस जघन्य अपराध के दोषियों के खिलाफ एफआईआर में धारा 302 को शामिल करने पर सरकार के अधिकारियों और राज्य पुलिस की ओर से उदासीनता के गंभीर आरोपों पर भी गौर करेगी।

तीन सदस्यों वाली यह समिति संगरूर दौरे के बाद पार्टी नेतृत्व को अपना रिपोर्ट सौंपेगी।

To Write Comment Please लॉगिन