Press release by BJP National General Secretary & MP Shri Arun Singh on 03.06.2021


03-06-2021
Press Release

 

 

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र की गरीब कल्याणकारी भाजपा सरकार के 7 वर्ष पूरे होने पर 30 मई 2021 को आयोजित विशेषसेवा दिवसके संदर्भ में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद श्री अरुण सिंह की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति

 

  • माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने अपने कृतित्व से यह सिद्ध कर दिया है कि यदि जनता की सेवा का जज्बा हो और काम करने का लगन हो तो मुश्किल से मुश्किल परिस्थिति से भी पार पाया जा सकता है। कोरोना की पहली लहर के समय श्री नरेन्द्र मोदी जी ने जिस निर्णायक नेतृत्व का परिचय दिया औरवसुधैव कुटुंबकम' की भारत की पहचान को पूरी दुनिया में स्थापित किया, वह अपने आप में अद्वितीय है। उन्होंने एक ओर गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से देश के 80 करोड़ लोगों की चिंता की तो वहीं दूसरी ओर आत्मनिर्भर भारत योजना और गरीब कल्याण योजना के माध्यम से देश के अर्थ चक्र को भी रुकने नहीं दिया।

 

  • विगत 30 मई 2021 को ही माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में गरीब कल्याणकारी भारतीय जनता पार्टी सरकार के 7 वर्ष पूरे हुए। इस दिन को भारतीय जनता पार्टी ने देश भर मेंसेवा दिवस' के रूप में मनाने का निर्णय लिया। पार्टी ने निश्चय किया कि 30 मई को पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ता देश के एक लाख से अधिक गाँवों में जायेंगे और वहां जाकर व्यापक सेवा अभियान चलाएंगे।

 

  • भारतीय जनता पार्टी को ये बताते हुए खुशी और गर्व की अनुभूति हो रही है कि पार्टी के पार्टी कार्यकर्ताओं ने लक्ष्य से कहीं अधिक जगहों पर जाकर सेवा अभियान चलाया। 30 मई को पार्टी कार्यकर्ता देश के 1,77,463 गाँवों और 48,885 शहरी वार्डों में गए और जन-जन की मदद की। पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा 30 मई को 1,888 कार्यक्रम जिला केंद्रों पर और 6,315 कार्यक्रम मंडल केन्द्रों पर भी आयोजित किये गए।

 

  • इस विशेष सेवा अभियान के दौरान साढ़े 16 लाख से अधिक लोग प्रतिरोधक किट अर्थात् इम्युनिटी किट्स और एक करोड़ से अधिक फेस मास्क वितरित किये गए। साथ ही, साढ़े 13 लाख से अधिक राशन किट्स और लगभग साढ़े 10 लाख लोगों को फ़ूड पैकेट्स का वितरण भी किया गया। इसके अतिरिक्त लगभग 36 हजार सामाजिक जागरुकता के कार्यक्रम भी आयोजित किये गए।

 

  • पार्टी ने 28 मई 2021 से 30 मई 2021 तक तक देश भर में ब्लड डोनेशन आयोजित करके 50,000 से अधिक ब्लड यूनिट्स एकत्रित करने का अभियान चलाया था जबकि इस अभियान में पार्टी के 71,432 सेवाव्रती कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया और लक्ष्य से कहीं अधिक ब्लड डोनेट किया गया।

 

  • भारतीय जनता पार्टी ने यह भी तय किया था कि 30 मई 2021 को जब केंद्र में हमारी सरकार के सेवा काल के 7 वर्ष पूरे हो रहे हों, तो पार्टी के सभी सांसद, विधायक और मंत्री कम से कम दो-दो गाँवों में जायेंगे और वहां सेवा कार्य में हाथ बटाएँगे। इस अभियान में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी ने भी अपनी भागीदारी देते हुए दिल्ली में शाहदरा जिला के सफेदा गाँव और हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर मंडल के कार्यक्रम में वर्चुअली हिस्सा लिया।

 

  • जब पिछले वर्ष कोरोना, मानवता के लिए सबसे बड़ी त्रासदी बन कर आई तो माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने पार्टी कोसेवा ही संगठन' का मंत्र दिया। उनके एक आह्वान पर पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ता बिना अपनी जान की परवाह किये मानवता की सेवा में जुट गए। जहां अन्य विपक्षी पार्टियां लॉकडाउन और आइसोलेशन में रही, वहीं भारतीय जनता पार्टी ने करोड़ों लोगों तक मदद की हाथ बढ़ाए जिसकी पूरी दुनिया में सराहना हुई।

 

  • इस बार भी जब कोरोना ने दूसरी लहर के रूप में दस्तक दी तो भारतीय जनता पार्टी ने आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के के मार्गदर्शन और हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी के नेतृत्व में सेवा ही संगठन 2.0 अभियान की शुरुआत की। सेवा ही संगठन 2.0 अभियान के तहत अब तक देश में लगभग 2,000 ब्लड डोनेशन कैंप्स आयोजित किये गए हैं। जिला स्तर तक 4,100 से अधिक कोविड डेडिकेटेड हेल्पलाइन सेंटर्स स्थापित किये गए जिसकी मदद से हर जरूरतमंद तक पहुँचने और उनकी मदद करने कार्य हो रहा है। अब तक पार्टी कार्यकर्ताओं ने लगभग 1 करोड़ 4 लाख फेस मास्क वितरित किये हैं। अब तक पार्टी की ओर से 31 लाख 55 हजार से अधिक फ़ूड पैकेट्स और 19 लाख से अधिक राशन किट्स वितरित किये गए हैं।

 

  • पार्टी के लगभग साढ़े 12 लाख कार्यकर्ता कोविड जागरुकता अभियान और टीकाकरण अभियान के सहयोग में लगे हुए हैं। मेरा बूथ, कोरोना मुक्त अभियान में अब तक पार्टी कार्यकर्ता लगभग साढ़े 5 लाख बूथों तक पहुंचे हैं और पार्टी के साढ़े 3 लाख से अधिक कार्यकर्ता वरिष्ठ नागरिकों एवं बुजुर्गों की सेवा में लगे हुए हैं।

 

  • माननीय प्रधानमंत्री जी ने पिछले वर्ष अप्रैल से नवंबर, 8 महीनों तक देश के 80 करोड़ लोगों के लिए मुफ्त गेहूं, चावल और दाल की व्यवस्था की थी। इस वर्ष भी गरीब कल्याण अन्न योजना को अप्रैल और मई, दो महीनों के लिए विस्तार दिया गया।

 

  • माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में और आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी का ये सेवा कार्य अनवरत जारी है और तब तक जारी रहेगा जब तक कि हम कोरोना को ख़त्म नहीं कर देते हैं। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के अथक परिश्रम और जन-भागीदारी से अब देश में कोरोना की दूसरी लहर भी काबू में हैं और जल्द ही हम इसे परास्त करने में सफल होंगे।

 

(महेंद्र पांडेय)

कार्यालय सचिव

To Write Comment Please लॉगिन