Press release by BJP National spokesperson Shri Gopal Krishna Agarwal.


19-12-2019
Press Release

 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री गोपाल कृष्ण अग्रवाल की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति

 

बजट पूर्व विचार - विमर्श: भाजपा के साथ हितधारकों का संवाद

 

देश का वार्षिक बजट बनाना एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है जो देश के भविष्य के इकोनॉमिक रोडमैप को प्रभावित करता है। कोई भी फीडबैक या सुझाव जो पार्टी और सरकार को जमीनी वास्तविकताओं से जुड़ने में मदद करता है, भारतीय जनता पार्टी उसका स्वागत करती है।

 

चूंकि बजट 2020 के निर्धारण की प्रक्रिया गति पकड़ रही है; अतः आर्थिक पारिस्थितिकी तंत्र में हितधारकों और विशेषज्ञों ने अपनी प्रतिक्रिया और सुझावों के साथ पार्टी से संपर्क किया। इस तरह के सुझाव उपयोगी नीतिगत इनपुट तैयार कर सकते हैं यदि उनका सही तरीके से विश्लेषण किया जाए और उन्हें सार्थक तरीके से संकलित किया जाए। छोटे-छोटे और प्रभावशाली समूह में चर्चा के दौरान कुछ महत्वपूर्ण इनपुट भी सामने आते हैं। एक सत्तारूढ़ राजनीतिक दल के रूप में, सरकार के महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णयों पर हितधारकों के साथ बातचीत करना हमेशा से भारतीय जनता पार्टी का प्रयास रहता है।

 

उपरोक्त विषय को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी अलग-अलग छोटे पर प्रभावी समूहों के साथ पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में हितधारकों के साथ पूर्व-बजट परिचर्चा आयोजित कर रही है जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ और आनुषांगिक संगठनों  के पदाधिकारी आमंत्रित हैं। 19 दिसंबर, 2019 से शुरू होने वाले ये परामर्श सत्र 14 जनवरी 2020 तक चलेंगें। इस तरह के लगभग 11 संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

 

पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता (आर्थिक मामले) श्री गोपाल अग्रवाल के नेतृत्व में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिवों के साथ इस परिचर्चा पर  विचार-विमर्श किया जा रहा है। इस प्रक्रिया के बाद तैयार रिपोर्ट पर भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष माननीय श्री जगत प्रकाश नड्डा जी और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) श्री बी.एल. संतोष जी के साथ विचार - विमर्श किया जाएगा। इसके पश्चात् इस रिपोर्ट को केंद्र सरकार के पास भेजा जाएगा।

mmmmm

 

To Write Comment Please लॉगिन