Press Release by BJYM


10-01-2022
Press Release

 

New Delhi, January 10, 2022: देश की स्वतंत्रता के 75 वें वर्ष को चिह्नित करने के लिए समूचे भारत में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ मनाया जा रहा है। भाजयुमो द्वारा देश के सच्चे सपूतों को याद करने की अपनी गौरवशाली परंपरा को जारी रखते हुए स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर एक राष्ट्रीय निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। उनकी स्मृति को पुनर्जीवित करने और उनके संदेश को युवाओं के बीच लोकप्रिय बनाने के लिए यह कार्यक्रम शुरू किया गया है। प्रतिभागी 2000 शब्दों के निबंध के लिए सात विषयों में से चुन सकते हैं। प्रतिभागी निम्नलिखित विषयों में से कोई एक विषय चुन सकते हैं:-

1. स्वामी विवेकानंद और युवाओं के लिए उनका संदेश

2. स्वामी विवेकानंद और शिक्षा

3. स्वामी विवेकानंद और सामाजिक न्याय

4. स्वामी विवेकानंद और हिंदू आधुनिकता

5. स्वामी विवेकानंद और महिला सशक्तिकरण

6. स्वामी विवेकानंद और अंतर्राष्ट्रीयवाद

7. स्वामी विवेकानंद और भारत के लिए उनका दृष्टिकोण

 

निबंध अंग्रेजी, बंगाली, हिंदी, मराठी, तमिल, कन्नड़, मलयालम, तेलगू, असमिया, पंजाबी, उड़िया या गुजराती भाषा में लिखा जा सकता है। इस निबंध प्रतियोगिता में 35 वर्ष की आयु तक के प्रतिभागी भाग ले सकते हैं। ऑनलाइन जमा करने की अंतिम तिथि 20 जनवरी, 2022 है और परिणाम 23 जनवरी को घोषित किए जाएंगे। अपनी प्रविष्टि आप [email protected]पर ई-मेल कर सकते हैं।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान के लिए पुरस्कार राशि 11,000/- रुपये, द्वितीय स्थान के लिए 7,000/- रुपये ,तृतीय स्थान के लिए 5,000/- रुपये और 2,000/- रुपये राशि के तीन सांत्वना पुरस्कार है। विजेताओं को भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद श्री तेजस्वी सूर्या जी के साथ मुलाक़ात करने का अवसर भी मिलेगा। पुरस्कृत निबंधों को भाजयुमो की राष्ट्रीय पत्रिका में भी प्रकाशित किया जाएगा और भाजयुमो संगठन की वेबसाइट पर प्रदर्शित किया जाएगा।

भाजयुमो राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद श्री तेजस्वी सूर्या जी ने कहा-“स्वामी विवेकानंद एक अग्रणी भारतीय संत,विचारक, दार्शनिक, समाज सुधारक और समस्त युवा पीढ़ी के लिए आदर्श हैं। हम युवाओं को स्वामी विवेकानंद जी की शिक्षाओं को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए और उनके द्वारा बताए सत्य, ईमानदारी, अनुशासन और राष्ट्रवाद के मार्ग पर चलना चाहिए। ये प्रतियोगिता इस उम्मीद में किया गया एक प्रयास है की युवा स्वामी विवेकानंद जी के व्यक्तित्व और जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र की सेवा के लिए काम करें।“

 

BJYM

BJYM 

To Write Comment Please लॉगिन