Press release by BJYM


23-03-2022
Press Release

 

 

भाजयुमो ने सम्पूर्ण भारत मे  स्वच्छता अभियान के साथ मनाया शहीदी दिवस

 

नई दिल्ली, 23 मार्च: आज शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की शहादत दिवस पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने प्रत्येक राज्य में , देश भर में स्वच्छता अभियान का आयोजन किया। यह स्वच्छता अभियान ऐतिहासिक महत्व के स्थानों और शहीद स्मारकों पर आयोजित किए गए । इस अभियान में लाखों भाजयुमो कार्यकर्ताओं के साथ साथ वरिष्ठजनों ने भी भाग लिया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने कहा कि भारत के वीर सपूतों शहीद ए आज़म भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु द्वारा अपने देश की आज़ादी के प्रति किए गए बलिदानों के प्रति युवाओं ने आज देश भर में उन्हें स्वच्छता अभियान में अपना योगदान दे श्रद्धांजलि दी। उन्हें 1931 में इसी दिन दमनकारी ब्रिटिश सरकार द्वारा फांसी दी गई थी। आज देश का युवा उनकी याद को अपने दिल मे उजागर रखें और उनसे देश के प्रति प्रेम, राष्ट के प्रति समर्पण का भाव पैदा करे।

 

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने स्वच्छ भारत के निर्माण का संदेश देते हुए मंदिरों, स्कूलों, कॉलेजों, कार्यालयों समेत कई अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी स्वच्छता अभियान चलाया और आम जनता से यह अपील की कि न तो हमें कूड़ा फेंकना चाहिए और न ही दूसरों को कूड़ा फैकने देना चाहिए।

 राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने कहा-“शहीद ए आज़म भगत सिंह जी, राजगुरु और सुखदेव ने जिस स्वतंत्र भारत की परिकल्पना की थी उसी भाव के साथ आज आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विश्व पटल पर हमारा भारत देश एक महाशक्ति के रूप में उभर रहा है। स्वतंत्र भारत को सशक्त भारत बनाकर ही हम इन महापुरुषों को सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते है।

देश के इन वीर सपूतों ने भारत की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनके सपनों के स्वतंत्र भारत को स्वच्छ भारत रखना हम सभी का परम कर्तव्य है। गंदगी,खुले में शौच,कचरा आदि से आज़ादी भी एक स्वस्थ और सशक्त भारत के लिए आवश्यक है।” पर्यावरण की स्वच्छता के साथ साथ विचारों की स्वच्छता भी युवा ही ला सकते है। इसीलिए देश के टुकड़े – टुकड़े करने की सोच रखने वालों के सामने देश की अखंडता को बनाएं रखने की सकारात्मक सोच की लड़ाई भी युवा ही करेंगे। आज हम युवा मोर्चा के सभी साथी यही प्रेरणा लेते है।

 

अमनदीप सिंह

राष्ट्रीय मीडिया परभारी

To Write Comment Please लॉगिन