Resolution passed in NDA Meeting


21-05-2019
Press Release

 

संकल्प पत्र

 

विकास के एजेंडे के साथ विविधता का गठबंधन

 

NDA में शामिल दलों की एक बैठक 21 मई, 2019 को नई दिल्ली में संपन्न हुई, जिसमें निम्नलिखित संकल्प लिया गया।

 

NDA सच्चे अर्थों में भारत की विविधता और गतिशीलता का प्रतिनिधित्व करता है। यह भारत के 130 करोड़ लोगों के सपनों और आकांक्षाओं का गठबंधन है, और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की NDA सरकार की कार्यशैली में यह स्पष्ट दिखता है। आज NDA भारतीय राजनीति का एक प्रमुख स्तंभ बन चुका है।

 

मई 2014 में जब NDA ने सरकार बनाई तब देश भ्रष्टाचार, पॉलिसी पैरालायसिस, क्रोनी कैपिटलिज्म, और आर्थिक रूकावट से घिरा हुआ था। उस समय जनता का सरकार पर विश्वास इतिहास में सबसे काम स्तर पर पहुँच चुका था। घोर निराशा के उस वातावरण को पिछले 5 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में NDA सरकार ने आशा, विकास, बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था और अवसर प्रदान करने वाले एक देश में तेजी से परिवर्तित किया।

 

NDA परिवार सफलता पूर्वक विकासोन्मुख, जनहित में काम करते हुए राष्ट्रहित में ऐतिहासिक निर्णय लेने वाली सरकार के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मंत्रियों की परिषद को बधाई देता है।

 

NDA परिवार इसपर बहुत गर्व करता है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने करोड़ों भारतीयों को सशक्त बनाने के लिए एक अद्वितीय गति और पैमाने पर काम किया है। आज, यह विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त है कि भारत पहले की तुलना में अधिक तेजी से गरीबी को कम कर रहा है। NDA सरकार ने उन ऐतिहासिक गलतियों को ठीक किया है जिन्हें सालों पहले ठीक किया जाना चाहिए था। पिछले पांच वर्षों में, प्रत्येक भारतीय को प्रधान मंत्री जन धन योजना की वजह से एक बैंक खाता मिला है। इस ऐतिहासिक अभियान के कारण कई अन्य लाभ जैसे सामाजिक सुरक्षा और पेंशन योजनाएँ सीधे लाभार्थियों तक पहुँच रही हैं।

 

आयुष्मान भारत के रूप में भारत में अब दुनिया की सबसे बड़े स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम चलाई जा रही है जो 50 करोड़ भारतीयों को लाभान्वित कर रही है। पिछले 5 वर्षों में लगभग लगभग 2.5 करोड़ घरों के निर्माण की मंजूरी दी गई है। 7 करोड़ से अधिक मुफ्त एलपीजी कनेक्शन और 2.5 करोड़ मुफ्त बिजली कनेक्शन दिए गए हैं। डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया, स्टार्ट-अप और स्टैंड-अप इंडिया जैसे कार्यक्रम परिवर्तनकारी रहे हैं और लोगों को सशक्त बनाने में इनकी भूमिका है।

 

हमारे परिश्रमी किसानों के कल्याण के लिए उठाए गए कई कदमों को देखकर हमें खुशी हो रही है। इसमें संरचनात्मक परिवर्तन के साथ-साथ मौद्रिक प्रोत्साहन भी शामिल हैं। सिंचाई, सौयल हेल्थ, फसल बीमा, किसानों के लिए बाजारों का विस्तार इत्यादि पर केंद्र सरकार के फोकस ने परिणाम देने शुरू कर दिए हैं। हम 2022 तक किसान आय दोगुना करने की दिशा में व्यवस्थित रूप से काम करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी की सराहना करते हैं।

 

पिछले पांच वर्षों में, वैश्विक स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। भारत ने आतंकवाद से निपटने, मनी लॉन्ड्रिंग और जलवायु परिवर्तन के खिलाफ अभियान जैसे प्रमुख मामलों पर ग्लोबल डिस्कोर्स को प्रभावित किया है। एक मजबूत अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन का निर्माण कूटनीति और पर्यावरण संरक्षण दोनों के दृश्य से एक सफल प्रयास रहा है।

 

NDA सरकार भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए अटल रही है। विपक्षी दलों के शासन के दौरान आतंकी हमलों की पुनरावृत्ति और तत्कालीन राजनीतिक नेतृत्व की निष्क्रियता अब इतिहास रह गयी है। अगर कोई हमला होता है, तो अपराधियों को मुंह तोड़ जवाब दिया जाता है। हमारे सशस्त्र बलों को अब देशवासियों की सुरक्षा और राष्ट्र की सुरक्षा और अखंडता के लिए कोई भी कदम उठाने की पूरी स्वतंत्रता है। मोदी सरकार के कूटनीतिक प्रयासों के कारण मसूद अजहर को वैश्विक आतंकवादी घोषित किया गया है। इसी तरह, वैश्विक समुदाय ने इस वर्ष की शुरुआत में आतंक के खिलाफ भारत की कार्रवाई तथा उपग्रह रोधी मिसाइल परीक्षण का समर्थन किया है।

 

हमारे अनगिनत राजनीतिक कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत के कारण, NDA की पूरे भारत में छाप का विस्तार हुआ है। यह गठबंधन भारत के पूर्वी और उत्तर-पूर्वी हिस्सों सहित पूरे भारत में महत्वपूर्ण लोकप्रियता हासिल कर रहा है। ये क्षेत्र भी अब राष्ट्रीय विकास यात्रा के विशेष लाभार्थी हैं। प्रधानमंत्री मोदी सही कहते हैं कि NDA एक राजनीतिक गठबंधन से कहीं अधिक है। यह आर्टिकल ऑफ़ फेथ है जो विकास और समृद्धि की एक बड़ी राष्ट्रीय सोच के साथ क्षेत्रीय आकांक्षाओं को भी पूरा कर रहा है।

 

वोट बैंक की राजनीति और विपक्ष की पुरानी राजनीतिक सोच के खिलाफ NDA एक मज़बूत दीवार है। साथ ही विपक्ष की बीसवीं सदी की राजनीति इक्कीसवीं सदी के युवा मतदाताओं को खास प्रभावित नही कर सकी है।

 

हम पश्चिम बंगाल और केरल में राजनीतिक हिंसा की संस्कृति की भी कड़ी निंदा करते हैं। सीएजी, चुनाव आयोग और न्यायपालिका से लेकर पुलिस और सशस्त्र बलों के संस्थानों पर विपक्ष द्वारा व्यवस्थित हमले से भी हम चिंतित हैं।

 

आज, हम इतिहास के एक निर्णायक क्षण में खड़े हैं जब विश्व भारत की अगुवाई के लिए देख रहा।

 

2019 के लोकसभा चुनावों में, भारत के भविष्य को आकार देने के लिए इस सहस्राब्दी के बच्चों ने पहली बार मतदान किया है। पिछले पांच वर्षों में NDA सरकार के काम से यह प्रमाणिक हुआ है कि दृढ़ संकल्प और सही प्रयास के साथ, नामुमकिन अब मुमकिन हो सकता है। पिछले पांच साल लोगों की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने को  प्रयासरत थे; अब प्रगति की गति को और बढ़ाने और लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने का समय है।

 

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में, NDA सरकार भारत के सुरक्षित भविष्य के लिए प्रतिबद्ध रही है जिसके अनुकूल अगली पीढ़ी की सड़क, रेलवे, राजमार्ग, आई-वे और बंदरगाहों की संरचना है जो वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों की जरूरतों को पूरा करती है।

 

आने वाले वर्षों में, हमने इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में 100 लाख करोड़ रु की पूंजी निवेश की योजना बनाई है तथा 25 लाख करोड़ रुपये खेती और ग्रामीण क्षेत्रों के लिए समर्पित होंगे। हम चाहते हैं कि भारत तेजी से विकास के लिए आधुनिक और पर्याप्त बुनियादी ढांचे के साथ दुनिया में सबसे बड़ा स्टार्ट-अप इको-सिस्टम बन जाए। इन कदमों के साथ, भारत 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है।

 

हमारे ट्रैक रिकॉर्ड और विजन के आधार पर, NDA परिवार को यकीन है कि भारत के लोग एक बार फिर से देश का नेतृत्व करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को आशीर्वाद देंगे, जिसके वे पूरी तरह से हकदार हैं।

 

हम संकल्प लेते हैं कि एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में, भारत जब 2022 में आज़ादी के 75 साल पूरे करेगा, तब तक हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों ने जिस भारत का सपना देखा है उसे पूरा करें और मजबूत, समृद्ध, विकसित तथा समावेशी भारत का निर्माण हो।

To Write Comment Please लॉगिन