Salient points of address of Hon'ble BJP National President Shri J.P. Nadda with group of Head of Missions (Ambassadors/High Commissioners) to India (3rd Phase) at BJP HQ 6A, DDU Marg, New Delhi


द्वारा श्री जगत प्रकाश नड्डा -
04-06-2022
Press Release

 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा द्वाराभाजपा को जानें (Know BJP)अभियान के तृतीय चरण में पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में 7 देशों के राजनयिकों के साथ संवाद कार्यक्रम के मुख्य बिंदु

 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी नेभाजपा को जानें (Know BJP)” अभियान के तीसरे चरण में आज पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में 7 देशों के राजनयिकों (Head of Missions) के साथ संवाद किया। भाजपा को जानें के तीसरे चरण में आज रूस, ताजिकिस्तान, तुर्की, उज्बेकिस्तान, लाओस, किर्गिस्तान और क्यूबा के राजनयिक (Head of Missions) उपस्थित थे। इस संवाद कार्यक्रम में माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के साथ पार्टी के विदेश विभाग के प्रभारी डॉ विजय चौथाईवाले, पार्टी की राष्ट्रीय महासाचिव श्रीमती डी पुरुंदेश्वरी और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री गौरव भाटिया भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन पार्टी के विदेश विभाग के प्रभारी डॉ विजय चौथाईवाले ने किया। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती डी पुरुंदेश्वरी किया। अतिथियों को भाजपा के इतिहास और विकास की यात्रा को दिखाती एक वृत्ति-चित्र भी दिखाई गई जिसकी सभी राजनयिकों ने सराहना की। अपने उद्बोधन के पश्चात् श्री नड्डा ने एक-एक करके सभी राजनयिकों के प्रश्नों का उत्तर दिया।

 

भाजपा को जानें (Know BJP)" कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी के 42वें स्थापना दिवस पर 06 अप्रैल 2022 को हुई थी। इसका दूसरा चरण 16 मई 2022 को आयोजित किया गया था। तीसरे चरण के संवाद को मिला कर माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी अब तक यूरोपियन यूनियन सहित दुनिया के 34 देशों के राजनयिकों/Head of Missions के साथ संवाद कर चुके हैं।

 

आज की बैठक में अधिकांश राजनयिकों ने माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी से देशों के बीच जन-संपर्क, सांस्कृतिक मेलजोल और अपने-अपने देशों की राजनीतिक पार्टियों के बीच संपर्क तथा विचार विनिमय को लेकर अपने सुझाव रखे। सबने भाजपा के संघर्ष और माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व की भूरि-भूरि सराहना की।

 

माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी के उद्बोधन के मुख्य बिंदु:

 

       आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 8 साल बेमिसाल - सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के प्रति समर्पित रहे हैं, ये उपलब्धियों से भरे हुए रहे हैं। प्रधानमंत्री जी का फोकस है - स्पीड (देश में विकास की रफ़्तार को तेज करना), स्किल (युवाओं एवं कामगारों को स्किल्ड बनाना) और स्केल (देशवासियों की सोच को ऊपर उठाना) देश में इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट और कनेक्टिविटी को मजबूत बनाने पर हमारी सरकार ने विशेष जोर दिया है

 

       प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में हमारा लक्ष्य है - अंत्योदय, चिंतन है - एकात्म मानववाद और दर्शन है - सांस्कृतिक राष्ट्रवाद। श्री नरेन्द्र मोदी सरकार का मंत्र है - सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास। श्री नरेन्द्र मोदी सरकार की सभी योजनायें देश के गाँव, गरीब, किसान, दलित, पीड़ित, शोषित, वंचित, पिछड़े, युवा एवं महिलाओं के कल्याण एवं उनके जीवन में उत्थान के लिए ही समर्पित है।

 

       सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण हमारे लिए केवल शब्द नहीं, बल्कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में चल रही भाजपा सरकार का आधार है। 8 साल की यह यात्रा देश की सोच को बदलने की यात्रा है। 

 

       आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में महिलाओं को सम्मान के साथ जीने का अधिकार मिला है। उनकी गरिमा और सुरक्षा सुनिश्चित की गई है। युवाओं का सशक्तिकरण हुआ है और समाज में हाशिये पर खड़े लोगों के घर तक विकास पहुंचा है एवं उनके जीवन में उत्थान लाने में हम सफल हुए हैं।

 

       भारत में केवल और केवल भारतीय जनता पार्टी है जिसमें आंतरिक लोकतंत्र है। भाजपा में बूथ अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक चुनाव के जरिये चुने जाते हैं। एकमात्र भाजपा ही ऐसी पार्टी है जिसने अपनी स्थापना से लेकर आज तक अपनी विचारधारा और सिद्धांतों के साथ कोई समझौता नहीं किया

 

       ये हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री जी का नेतृत्व है कि विगत 8 वर्षों में लगभग 12 प्रतिशत से अधिक लोग गरीबी रेखा से निकलने में कामयाब रहे। अब देश में गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोग केवल 10% के नीचे हैं। कोरोना संकट के बावजूद देश में अत्यधिक गरीबी की दर केवल 0.8% है।

 

       विगत 8 वर्षों में देश में स्टार्ट-अप्स की संख्या दो अंकों से बढ़ कर लगभग 70,000 तक पहुंची है। आज देश में लगभग 100 यूनिकॉर्न हैं। देश का निर्यात पिछले वित्तीय वर्ष में 418 अरब डॉलर का रहा है जो आजादी के बाद अब तक का रिकॉर्ड है।

 

       उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में भाजपा की ऐतिहासिक जीत इस बात का द्योतक है कि देश के नागरिकों की माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के निर्णायक नेतृत्व, उनकी सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की नीति एवं भाजपा के विजन में गहरी आस्था और विश्वास है।

 

       उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भाजपा को लगातार दूसरी बार दो-तिहाई बहुमत मिला। मणिपुर में भी भाजपा ने लगातार दूसरी बार और पहली बार अपने दम पर पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई। गोवा में भाजपा को लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का जनादेश प्राप्त हुआ है। विगत 8 वर्षों में स्थानीय निकाय से लेकर जितने भी विधान सभा के चुनाव या उप-चुनाव हुए, लगभग उन सभी चुनावों में भाजपा को शानदार विजय मिली 2019 में 2014 से भी अधिक बहुमत के साथ केंद्र में दोबारा श्री नरेन्द्र मोदी सरकार का गठन हुआ।

 

        कोरोना काल में दुनिया ने भारतीय जनता पार्टी का सामाजिक पक्ष भी देखा। आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने केवल देशवासियों के लिए मुफ्त स्वदेशी कोविड वैक्सीन का प्रबंध किया बल्कि गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से उन्होंने देश के लगभग 80 करोड़ लोगों तक मुफ्त राशन भी पहुंचाया। आत्मनिर्भर भारत अभियान, वोकल फॉर लोकल, गरीब कल्याण योजना, गरीब कल्याण रोजगार आदि योजनाओं ने कोरोना काल में भी देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाए रखा जिसका परिणाम यह है कि आज भारत दुनिया में सबसे तेज गति से आगे बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है।

 

       कोरोना काल में आदरणीय प्रधानमंत्री जी के आह्वान परसेवा ही संगठन' के तहत पार्टी कार्यकर्ताओं ने 50 करोड़ से अधिक फ़ूड पैकेट्स और राशन किट्स का वितरण किया। साथ ही करोड़ों की संख्या में फेस मास्क और सेनिटाइजर का भी वितरण किया गया। देश के लाखों कार्यकर्ता बुजुर्गों की सेवा में लगे रहे और हजारों कार्यकर्ताओं ने वैक्सीनेशन में भी नागरिकों की मदद की।

 

       भारत ने कोविड वैक्सीनेशन में एक रिकॉर्ड कायम किया है। देश में अब तक लगभग 194 करोड़ वैक्सीन डोज एडमिनिस्टर किये जा चुके हैं। हमने वैक्सीन मैत्री के तहत दुनिया के कई देशों की सहयाता की और मानवता की सेवा को एक नया आयाम दिया।

 

       प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सरकार की सभी योजनायें विकास की दौड़ में पीछे छूट गए लोगों के जीवन-उत्थान को केंद्र में रख कर बनाई गई है चाहे वह उज्ज्वला योजना हो, आयुष्मान भारत हो, स्वच्छ भारत अभियान हो, जन-धन योजना हो, सौभाग्य योजना हो, किसान सम्मान निधि हो, किसान मान-धन योजना हो या कोई अन्य योजना। राष्ट्रीय शिक्षा नीति से देश की सभी स्थानीय भाषाओं को सम्मान मिला है।

 

       आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नेरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश की विदेश नीति को दुनिया में सम्मान मिला है। आज दुनिया में रह रहे भारतीय नागरिकों पर कोई भी संकट आन पड़ता है तो उन्होंने पूर्ण विश्वास रहता है कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी उनके साथ हैं, भारत सरकार उनके साथ है। उन्हें विश्वास है कि मोदी है तो मुमकिन है। यमन, ईराक, वुहान, अफगानिस्तान से लेकर यूक्रेन तक देशवासियों ने इसका अनुभव किया है। यूक्रेन से भी हम अपने लगभग 23,000 नागरिकों को सुरक्षित स्वदेश वापस लेकर आये।

 

       हम चाहते हैं कि विश्व के अन्य देशों की राजनीतिक पार्टियों के बीच संपर्क और संवाद बढ़े ताकि हम सब मिलकर एक बेहतर कल के लिए काम कर सकें और एक ऐसी दुनिया बनाएं जहां शांति, सद्भाव, विकास और सांस्कृतिक मूल्यों में हमारी साझी सोच हो और एक-दूसरे के प्रति सम्मान का भाव हो। इसलिए भाजपा ने “Know BJP” का इनिशिएटिव लिया है।

 

डॉ विजय चौथाईवाले

(प्रभारी, विदेश विभाग, भारतीय जनता पार्टी)

To Write Comment Please लॉगिन