Salient points of speech of Hon'ble BJP National President Shri J.P. Nadda while addressing a massive public meeting in Agartala (Tripura)


द्वारा श्री जगत प्रकाश नड्डा -
12-01-2023
Press Release

 

 भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा द्वारा अगरतला, त्रिपुरा में भाजपा की राज्यव्यापीजन विश्वास यात्रा' के समापन के अवसर पर आयोजित विशाल जनसभा में दिए गए उद्बोधन के मुख्य बिंदु

 

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व हम एक त्रिपुरा, श्रेष्ठ त्रिपुरा, उन्नत त्रिपुरा और सुशासित त्रिपुरा का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ चले हैं। त्रिपुरा की जनता ने यह तय कर लिया है कि एक बार भाजपा, बार-बार भाजपा।

*************

माणिकहमारे मुख्यमंत्री हैं और हीरा (HIRA) त्रिपुरा की कनेक्टिविटी और डेवलपमेंट का रास्ता है। हीरा मतलब ‘H’ फॉर हाइवे, ‘I’ फॉर इंटरनेट, ‘R’ फॉर रेलवेज और ‘A’ फॉर एयरवेज।

*************

कांग्रेस और कम्युनिस्ट की सरकार के समय त्रिपुरा अभावग्रस्त था लेकिन माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में डबल इंजन वाली भाजपा सरकार में आज त्रिपुरा, ‘समृद्ध त्रिपुराकी ओर बढ़ चला है।

*************

कांग्रेस और कम्युनिस्ट की सरकार में त्रिपुरा में कमीशन, करप्शन, टोलाबाजी और राजनीतिक हत्याएं चरम पर थीं लेकिन आज त्रिपुरा की डबल इंजन वाली भाजपा सरकार से भ्रष्टाचार का सफाया हो गया है और हमारी सरकार में एक भी राजनीतिक हत्या नहीं हुई है।

*************

कम्युनिस्टों की सरकार में त्रिपुरा में पीडीएस में केवल चावल, आंटा, किरोसिन और नमक वितरित किया जाता था जबकि हमारी सरकार में चावल, आंटा, किरोसिन और नमक के साथ-साथ चीनी, मसूर, दाल, चाय और सोयाबीन भी दिया जा रहा है। आने वाले समय में पीडीएस में सरसों तेल और मसाले भी मिलेंगे।

*************

जन-विश्वास यात्रा के 8 दिनों में लगभग 200 जन-सभाएं, 100 पदयात्रा और 50 रोड शो आयोजित किये गए। ये यात्रा राज्य के 8 जिलों की लगभग सभी 60 विधानसभाओं से होकर गुजरी जिसे अप्रत्याशित समर्थन मिला है।

*************

त्रिपुरा में कम्युनिस्टों की सरकार का मतलब था - बलात्कार, बंद, हड़ताल, नारेबाजी, कर्मचारियों से लेवी लेना, राजनीतिक विरोधियों को समाप्त करना और घर में घुस कर विरोधियों की हत्या करना। भाजपा की सरकार का मतलब है कनेक्टिविटी, इंटरनेट, हॉस्पिटल और भ्रष्टाचार मुक्त एवं विकास युक्त सरकार।

*************

कम्युनिस्टों की सरकार के दौरान मनरेगा में भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार था जबकि हमारी सरकार में बिना किसी बिचौलिए के लाभार्थियों के एकाउंट में पूरी आर्थिक सहायता पहुंचाई जा रही है। कांग्रेस और कम्युनिस्टों की सरकार में टी-गार्डन के लोगों की हालत खराब थी, आज उनकी दुगुनी चिंता की जा रही है।

*************

किसी भी कम्युनिस्ट और कांग्रेसी नेता में अपनी सरकार के कामों को गिनाने की हिम्मत नहीं है। वे गिनाएंगे तो केवल करप्शन, कमीशन, स्कैंडल, भ्रष्टाचार के नए-नए नमूने। कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टी के नेताओं का काम ही नहीं है। ये इसकी ट्यूशन भी दे सकते हैं।

*************

कांग्रेस और कम्युनिस्टों को आराम करने दीजिये और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा को काम दीजिये। आप भाजपा को काम करने का अवसर इसलिए नहीं दें कि हमें कुर्सी चाहिए बल्कि भाजपा सत्ता को सेवा का माध्यम मान कर त्रिपुरा के भविष्य को सुरक्षित और समृद्ध बनाना चाहती है।

*************

कोरोना संकट और रूस-युक्रेन युद्ध के बावजूद माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में ब्रिटेन को पछाड़ कर भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनी है। 2014 में देश में केवल 340 किमी ऑप्टिकल फाइबर बिछी थी जो आज बढ़ कर 2.80 लाख किमी हो गई है।

*************

त्रिपुरा में लगभग 4,700 किमी सड़क प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बनी है। त्रिपुरा में छात्रों को दी जाने वाली छात्रवृत्ति दोगुनी कर दी गई है। त्रिपुरा में पहले केवल कुछ ही उत्पादों पर एमएसपी दी जाती थी लेकिन आज लगभग 90 उत्पादों पर आदिवासी वंधुओं को एमएसपी दी जा रही है।

*************

त्रिपुरा के ट्राइबल एरिया में लगभग 50,000 वन धन केंद्र खोले गए हैं। राज्य में लगभग 9 लाख आदिवासी वंधुओं को रोजगार दिया है। भगवान् बिरसा मुंडा जी के जन्मदिन को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। महान आदिवासी स्वातंत्र्य सेनानियों के सम्मान में देश में 10 संग्रहालय बनाए गए हैं।

*************

पहले त्रिपुरा में केवल एक नेशनल हाइवे ही था, आज 7 नेशनल हाइवे पर काम चल रहा है। अब राजधानी एक्सप्रेस त्रिपुरा से खुलती है। ब्रू-रियांग समझौता के जरिए इस समस्या का स्थायी समाधान किया गया है।

*************

 

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज गुरुवार को अपने अगरतला, त्रिपुरा में भाजपा के 8 दिवसीय राज्यव्यापीजन विश्वास यात्रा' के समापन अवसर पर आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित को संबोधित किया और जनता से प्रदेश में एक बार पुनः पूर्ण बहुमत से विकास के प्रति समर्पित भाजपा की डबल इंजन वाली सरकार बनाने की अपील की। ज्ञात हो कि श्री नड्डा आज त्रिपुरा के एकदिवसीय प्रवास पर हैं। जन-सभा को संबोधित करने से पूर्व माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने पश्चिम त्रिपुरा जिले में एक भव्य रोड शो किया। ये भी बताते चलें कि इसी महीने की 05 तारीख को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री अमित शाह जी ने त्रिपुरा में भाजपा के राज्यव्यापीजन विश्वास यात्रा' को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। आज इस जन-विश्वास यात्रा का अगरतला के उमाकांत मैदान में समापन हुआ। कार्यक्रम में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ माणिक साहा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री राजीव भट्टाचार्य, उप-मुख्यमंत्री श्री जिष्णुदेव बर्मन, पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्य सभा सांसद श्री बिप्लब देब, केंद्रीय मंत्री श्रीमती प्रतिमा भौमिक, नॉर्थ-ईस्ट के भाजपा को-ऑर्डिनेटर डॉ संबित पात्रा, त्रिपुरा के प्रभारी श्री महेश शर्मा एवं प्रदेश के चुनाव प्रभारी श्री महेंद्र सिंह सहित भाजपा के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और त्रिपुरा सरकार में मंत्री व विधायक उपस्थित थे। जन विशवास यात्रा के समापन पर उमाकांत मैदान में भारी भीड़ उमड़ी।

 

जनसभा को संबोधित करते हुए श्री नड्डा ने सर्वप्रथम माँ त्रिपुर सुंदरी को नमन किया और कहा कि आज हम सबके प्रेरणापुंज स्वामी विवेकानंद जी की जन्मजयंती है। इस दिवस को अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। आज स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के दिन भाजपा के राज्यव्यापी जन विश्वास यात्रा का समापन हो रहा है। स्वामी विवेकानंद जी ने कहा था कि जीवन में एक ही लक्ष्य साधो और दिन-रात उस लक्ष्य के बारे  में सोचो और फिर जुट जाओ उस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए। हमें किसी भी परिस्थिति में अपने  लक्ष्य से भटकना नहीं चाहिए। आज भारत स्वाभिमानी राष्ट्र के रूप में स्वाबलंबन के साथ आगे बढ़ रहा है।

 

माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व युवा भारत सफलता की नई-नई ऊँचाइयों को पार कर रहा है। युवाओं को स्किल्ड बनाया जा रहा है, उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये जा रहे हैं, स्टार्ट-अप्स की दिशा में नए आयाम स्थापित हो रहे हैं और विकास की नई कहानी लिखी जा रही है। कांग्रेस के 50 साल से अधिक के शासन में देश में केवल एम्स बना। श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की सरकार के समय 6 नए एम्स बनने की शुरुआत हुई और अब श्री नरेन्द्र मोदी सरकार के केवल 8 सालों एम्स की संख्या बढ़ कर 23 हो गई है। 2014 से पहले देश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या केवल 387 थी जो आज बढ़ कर 700 से अधिक हो गया है। इसी तरह मेडिकल सीटों की संख्या 30 हजार से बढ़ कर 80,000 को पार कर गई है। आईआईटी की संख्या 16 से बढ़ कर 23 हो गई है, कई नए आईआईएम बने हैं और देश में पिछले 8 वर्षों में विश्वविद्यालयों की संख्या भी 723 से बढ़ कर 1050 हो गई है। आज देश में डेढ़ करोड़ से अधिक स्किल्ड लेबर हो गए हैं। मतलब स्पष्ट है कि मोदी है तो मुमकिन है। नई शिक्षा नीति से देश का कायाकल्प हो रहा है।

 

श्री नड्डा ने कहा कि कांग्रेस और कम्युनिस्ट की सरकार के समय त्रिपुरा अभावग्रस्त था लेकिन माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में डबल इंजन वाली भाजपा सरकार में आज त्रिपुरा, समृद्ध त्रिपुरा की ओर बढ़ चला है। एक त्रिपुरा, श्रेष्ठ त्रिपुरा, उन्नत त्रिपुरा और सुशासित त्रिपुरा का लक्ष्य लेकर हम आगे बढ़ चले हैं। कांग्रेस और कम्युनिस्ट की सरकार में त्रिपुरा में कमीशन, करप्शन, टोलाबाजी और राजनीतिक हत्याएं चरम पर थीं लेकिन मैं आज गर्व के साथ कह सकता हूँ कि त्रिपुरा की डबल इंजन वाली भाजपा सरकार से भ्रष्टाचार का सफाया हो गया है और हमारी सरकार में एक भी राजनीतिक हत्या नहीं हुई है।

 

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी ने 05 जनवरी को जन विश्वास यात्रा का शुभारम्भ किया था। इन 8 दिनों में जन-विश्वास यात्रा के दौरान लगभग 200 जन-सभाएं, 100 पदयात्रा और 50 रोड शो आयोजित किये गए। ये जन विश्वास यात्रा राज्य के 8 जिलों की लगभग सभी 60 विधानसभाओं से होकर गुजरी है। पूरे त्रिपुरा में इस जन विश्वास यात्रा को अप्रत्याशित समर्थन मिला है। त्रिपुरा की जनता ने यह तय कर लिया है कि एक बार भाजपा, बार-बार भाजपा।

 

श्री नड्डा ने कहा कि कोरोना संकट और रूस-युक्रेन युद्ध के बावजूद माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में ब्रिटेन को पछाड़ कर भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनी है। 2014 में देश में केवल 340 किमी ऑप्टिकल फाइबर बिछी थी जो आज बढ़ कर 2.80 लाख किमी हो गई है। जो भारत पहले 92% मोबाइल इम्पोर्ट करता था, आज अपनी आवश्यकता का 97% उत्पादन भारत में हो रहा है। भारत दुनिया में मोबाइल का दूसरा बड़ा मैन्युफेक्चरर है। भारत इस्पात उत्पादन में दूसरे स्थान पर और ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में तीसरे नंबर पर है। प्रगतिशील देशों को सस्ती और अच्छी दवाई देने में भारत सबसे आगे है। हमारा डिफेंस एक्सपोर्ट लगभग 364 प्रतिशत और केमिकल एक्सपोर्ट 106 प्रतिशत बढ़ा है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि योजना, पीएम आवास योजना, सौभाग्य योजना, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत अभियान आदि योजनाओं से ग्राम जीवन-स्तर में व्यापक सुधार आया है। मैं इस जन सभा के पश्चात् अगरतला के बाहरी इलाके में स्थित सीमावर्ती गांव लंकामुरा जाऊँगा जहां मैं स्थानीय लोगों से संवाद करूंगा कि किस तरह आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की इन क्रांतिकारी योजनाओं से उनके जीवन-स्तर में उत्थान आया है।

 

माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि त्रिपुरा में लगभग 4,700 किमी सड़क प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बनी है। त्रिपुरा में छात्रों को दी जाने वाली छात्रवृत्ति दोगुनी कर दी गई है। त्रिपुरा में पहले केवल कुछ ही उत्पादों पर एमएसपी दी जाती थी लेकिन आज लगभग 90 उत्पादों पर आदिवासी वंधुओं को एमएसपी दी जा रही है। त्रिपुरा के ट्राइबल एरिया में लगभग 50,000 वन धन केंद्र खोले गए हैं। राज्य में लगभग 9 लाख आदिवासी वंधुओं को रोजगार दिया है। भगवान् बिरसा मुंडा जी के जन्मदिन को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। देश के स्वतंत्रता संग्राम में महान योगदान देने वाले महान आदिवासी स्वातंत्र्य सेनानियों के सम्मान में देश में 10 संग्रहालय बनाए गए हैं। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की गरीब कल्याणकारी नीतियों के कारण तमाम वैश्विक चुनौतियों के बावजूद आज भारत में अत्यधिक गरीबी की दर 1 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है। इसमें पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना ने महती भूमिका निभाई है

 

श्री नड्डा ने कहा किमाणिकहमारे मुख्यमंत्री हैं और हीरा (HIRA) हमारी योजना है। हीरा मतलब ‘H’ फॉर हाइवे, ‘I’ फॉर इंटरनेट, ‘R’ फॉर रेलवे और ‘A’ फॉर एयरवेज - ‘माणिक' औरहीरा' त्रिपुरा की कनेक्टिविटी और डेवलपमेंट का रास्ता है। अगरतला स्टेशन का सौन्दर्यीकरण हो रहा है। पहले त्रिपुरा में केवल एक नेशनल हाइवे ही था, आज 7 नेशनल हाइवे पर काम चल रहा है। अब राजधानी एक्सप्रेस त्रिपुरा से खुलती है। ब्रू-रियांग समझौता के जरिए इस समस्या का स्थायी समाधान किया गया है।

 

माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि त्रिपुरा में कम्युनिस्टों की सरकार का मतलब था - बलात्कार, बंद, हड़ताल, नारेबाजी, कर्मचारियों से लेवी लेने वाली सरकार, राजनीतिक विरोधियों को समाप्त करने वाली सरकार और घर में घुस कर विरोधियों की हत्या करने वाली सरकार। भाजपा की सरकार का मतलब है हाइवे, इंटरनेट, रेलवेज, एयरवेज, हॉस्पिटल और भ्रष्टाचार मुक्त एवं विकास युक्त सरकार। त्रिपुरा में कम्युनिस्टों की सरकार के दौरान क़ानून-व्यवस्था खस्ताहाल थी, आगजनी होती थी, सीपीएम के कैडर विरोधियों की जान लेते थे। पहले इलाज के लिए लोगों को त्रिपुरा के बाहर जाना पड़ता था, आज त्रिपुरा में ही समुचित इलाज की व्यवस्था है। कांग्रेस और कम्युनिस्टों की सरकार में टी-गार्डन के लोगों की हालत खराब थी, आज उनकी दुगुनी चिंता की जा रही है। उनकी आमदनी को भी दुगुना किया गया है। कम्युनिस्टों की सरकार के दौरान मनरेगा में भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार था जबकि हमारी सरकार में बिना किसी बिचौलिए के लाभार्थियों के एकाउंट में पूरी आर्थिक सहायता पहुंचाई जा रही है। कम्युनिस्टों की सरकार में पीडीएस में केवल चावल, आंटा, किरोसिन और नमक वितरित किया जाता था जबकि हमारी डबल इंजन वाली सरकार में पीडीएस में चावल, आंटा, किरोसिन और नमक के अतिरिक्त चीनी, मसूर, दाल, चाय और सोयाबीन भी दिया जा रहा है। आने वाले समय में पीडीएस में सरसों तेल और मसाले भी मिलेंगे। किसी भी कम्युनिस्ट और कांग्रेसी नेता में अपनी सरकार के कामों को गिनाने की हिम्मत नहीं है। वे गिनाएंगे तो केवल करप्शन, कमीशन, स्कैंडल, भ्रष्टाचार के नए-नए नमूने। कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टी के नेताओं का काम ही नहीं है। ये इसकी ट्यूशन भी दे सकते हैं। त्रिपुरा की जनता ने ऐसे लोगों को सरकार में आने नहीं देने का निश्चय कर लिया है।

 

श्री नड्डा ने त्रिपुरा की जनता का आह्वान करते हुए कहा कि कांग्रेस और कम्युनिस्टों को आराम करने दीजिये और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी को काम दीजिये। आप भाजपा को काम करने का अवसर इसलिए नहीं दें कि हमें कुर्सी चाहिए बल्कि भाजपा सत्ता को सेवा का माध्यम मान कर त्रिपुरा के भविष्य को सुरक्षित और समृद्ध बनाना चाहती है।

 

*********************************

To Write Comment Please लॉगिन